Indian Railways: रेलयात्री ध्‍यान दें, MP-महाराष्‍ट्र और छत्‍तीसगढ़ की ये ट्रेनें मई-जून में रहेंगी कैंस‍िल


नई द‍िल्‍ली. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) की ओर से छत्‍तीसगढ़ (Chhattisgarh) के शहर ब‍िलासपुर और राजस्‍थान (Rajasthan) के भगत की कोठी व बीकानेर के बीच संचाल‍ित ट्रेनों को कैंस‍िल क‍िया जा रहा है. उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे (North Western Railway) के अधीनस्‍थ चलने वाली इन ट्रेनों (Trains) को रैक की कमी के चलते रद्द करने का फैसला क‍िया गया है.

रेलवे की ओर से यह ट्रेनें मई और जून माह के ल‍िए अलग-अलग न‍िर्धार‍ित तारीखों के ल‍िए कैंस‍िल की जा रही हैं. इन ट्रेनों के कैंस‍िल होने से खासकर राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र और छत्‍तीसगढ़ के खास शहरों के ल‍िए रेल सफर करने वाले यात्र‍ियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

Indian Railways: रेलवे ने आज यूपी-MP और बिहार की इन 23 ट्रेनों को क‍िया कैंसिल, फटाफट चेक कर लें लिस्ट

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्‍ता कैप्टन शशि किरण के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SEC Railway) द्वारा परिचालन कारणों से बिलासपुर-भगत की कोठी एवं बिलासपुर-बीकानेर रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा है. इन ट्रेनों को रैक की कमी की वजह से रद्द क‍िया जा रहा है ज‍िससे यात्र‍ियों को असुव‍िधा हो सकती है. इसल‍िए यात्री सफर करने से पहले इन सभी ट्रेनों का रन‍िंग स्‍टेट्स का पता कर लें. इससे उनको क‍िसी प्रकार की असुव‍िधा का सामना नहीं करना पड़ेगा. रैक की की कमी की वजह से यह न‍िम्‍न ट्रेनें न‍िरस्‍त रहेंगीः-

1. ट्रेन संख्या 20843, बिलासपुर-भगत की कोठी रेल सेवा दिनांक 24.05.2022, 30.05.2022, 31.05.2022, 06.06.2022, 07.06.22, 13.06.2022, 14.06.2022, 20.06.2022 एवं 21.06.2022 को (09 ट्रिप) रद्द रहेगी.

2. ट्रेन संख्या 20844, भगत की कोठी-बिलासपुर रेल सेवा दिनांक 28.05.2022, 02.06.2022, 04.06.22, 09.06.2022, 11.06.2022, 16.06.2022, 18.06.2022, 23.06.2022 एवं 25.06.2022 को (09 ट्रिप) रद्द रहेगी.

3. ट्रेन संख्या 20845, बिलासपुर-बीकानेर रेल सेवा दिनांक 26.05.2022, 28.05.2022, 02.06.2022, 04.06.22, 09.06.2022, 11.06.2022, 16.06.2022, 18.06.2022 एवं 23.06.2022 को (09 ट्रिप) रद्द रहेगी.

4. ट्रेन संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर रेल सेवा दिनांक 29.05.2022, 31.05.2022, 05.06.2022, 07.06.22, 12.06.2022, 14.06.2022, 19.06.2022, 21.06.2022 एवं 26.06.2022 को (09 ट्रिप) रद्द रहेगी.

Tags: Indian railway, Indian Railway news, Indian Railways, Irctc, North east railway

image Source

Enable Notifications OK No thanks