आईपीएल 2022: मुंबई के खिलाफ मैच के बाद आई आरसीबी के लिए बुरी खबर, बायो बबल छोड़ घर पहुंचा यह स्टार खिलाड़ी


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:05 PM IST

सार

आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने बहन के निधन के बाद बायो बबल छोड़ दिया है। वो मुंबई के खिलाफ मैच खेल रहे थे, जब उनकी बहन का निधन हो गया। 
 

हर्षल पटेल

हर्षल पटेल
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन का निधन हो चुका है। इसके बाद उन्होंने हर्षल ने बायो बबल छोड़ दिया है और अपने घर निकल गए हैं। हर्षल मुंबई के खिलाफ मैच खेल रहे थे, जब उनकी बहन का निधन हुआ। वो कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। हर्षल एक दिन के लिए अपने घर गए हैं और एक दिन बाद टीम के साथ जुड़ेंगे। हालांकि, बायो बबल से बाहर जाने के कारण उन्हें क्वारैंटीन के नियम का पालन करना पड़ सकता है और चेन्नई के खिलाफ मैच में वो टीम से बाहर रह सकते हैं। आरसीबी का अगला मैच 12 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ होगा। 

हर्षल ने इस सीजन में आरसीबी के अच्छा प्रदर्शन किया है। वो चार मैचों में छह विकेट चटका चुके हैं और उनकी इकोनॉमी छह से भी कम है। मुंबई के खिलाफ मैच में भी उन्होंने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। इस मैच में उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए थे। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks