IPL Mega Auction LIVE: प्रसिद्ध हुए तेज गेंदबाज, जानिए किस पर किसने लगाया दांव


आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस हैं जिन्हें 2021 में मिनी नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रूपए में खरीदा था। हालांकि साल 2022 के मेगा ऑक्शन में जमकर पैसे बरस रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों पर टीमों ने जमकर पैसा उड़ाया है।

बेंगलुरू। स्टार खिलाड़ी ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रूपए में फिर खरीदा। मेगा ऑक्शन में भारतीय गेंदबाजों का भी जलवा बरकरार रहा। इस बार कई टीमों ने उभरते हुए स्टार गेंदबाजों पर दांव लगाया।  

इसे भी पढ़ें: IPL 2022: मिस्टर आईपीएल का टूटा दिल, ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं लगाई बोली  

  • इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को लखनऊ सुपर जाइंट्स को 7 करोड़ 50 लाख रुपए देकर खरीदा। 
  • जॉश हेजलवुड को आरसीबी ने 7 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा।
  • लोकी फर्गुसन को गुजरात टाइटन्स ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रुपए देकर खरीदा।
  • दीपक चहर को सीएसके ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा। 
  • हर्षल पटेल को आरसीबी ने 10 करोड़ 75 लाख रुपए देकर फिर से खरीदा। इस दौरान आरसीबी के साथ सीएसके भी लगातार बोली लगा रही थी लेकिन अंतत: आरसीबी ने बाजी मार ली।

इसे भी पढ़ें: ठीक हैं आईपीएल ऑक्शनर, अचानक तबीयत बिगड़ने से रुकी थी नीलामी प्रक्रिया 

ईशान किशन पर मुंबई इंडियन्स ने जताया भरोसा

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रुपए में फिर से खरीदा। इसके पहले श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 करोड़ 25 लाख रूपए में खरीदा। 



image Source

Enable Notifications OK No thanks