Diabetes कंट्रोल करने के लिए रामबाण है ये वॉच, चार्ज करने पर चलेगी 7 दिन, जानें कीमत


नई दिल्ली। समय के साथ तकनीक में भी काफी बदलाव हुआ है। अब बाजार में कई स्मार्ट वॉच ऐसी भी उपलब्ध हैं जो आपकी हार्ट रेट से लेकर डायबिटीज लेवल तक सब बता सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही स्मार्ट वॉच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप डायबिटीज आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

Dr. Trust USA Healthpal Smart Watch

ये स्मार्ट वॉच आप ऑनलाइन सिर्फ 2,499 रुपए में खरीद सकते हैं। इसकी खासियत है कि एक बार ये आपके हाथ पर बंधने के बाद ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट तक सब मापने लगती है। साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए ये काफी फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि ये समय-समय पर वर्कआउट प्लान भी बताती है। वर्क आउट प्लान बताने के साथ ये पूरे दिन का रुटीन रिकॉर्ड भी करती है।

GOQii Smart Vital Plus

GOQii की इस स्मार्टवॉच के साथ आपको 3 महीने के लिए पर्सनल केयर फ्री भी मिल रहा है। इस वॉच को ऑनलाइन खरीदने पर आपको 3 हजार रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा। डिस्काउंट के बाद ये वॉच आपको 3,499 रुपए की पड़ेगी। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर भी है और एक बार चार्ज करने के बाद ये 7 दिन तक चलेगी।

Fire Bolt Ninja Call 2

बाजार से खरीदने पर ये वॉच आपको 8 हजार रुपए की पड़ेगी। जबकि ऑनलाइन इसे 3 हजार रुपए में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको Bluetooth Calling का ऑप्शन भी मिलता है। इसमें 27 Sports Mode हैं जो आपकी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं। साथ ही ये वॉच आपको समय समय पर बताती रहेगी कि आपका स्ट्रेस लेवल कितना है। ज्यादा स्ट्रेस होने की स्थिति में ही डायबिटीज बढ़ती है।

Xiaomi Smart Band Pro

Xiaomi का ये Smart Band 3,999 रुपए में मिल रहा है। ये Unisex Band है जो आपका वर्क आउट रुटीन रिकॉर्ड करता है। इससे आप पूरे दिन का वर्कआउट रुटीन बदल भी सकते हो।

Source link

Enable Notifications OK No thanks