James Twitter Review: पुनीत राजकुमार के बर्थडे पर रिलीज हुई उनकी आखिरी फिल्म जेम्स देख भावुक हुए फैंस


कन्नड़ ऐक्टर पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी ढेर सारी फिल्में और उनका शानदार व्यक्तित्व हमेशा हम लोगों के बीच यादों में जिंदा रहेगा। 17 मार्च को पुनीत राजकुमार का जन्मदिन (Puneeth Rajkumar Birthday) होता है, लेकिन ये बर्थडे सूना है, क्योंकि वह हमारे साथ नहीं है। महज 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक ने फैंस से पुनीत राजकुमार को छीन लिया। पुनीत राजकुमार की अचानक निधन की खबर को सुन उनके करोड़ों चाहने वालों का सदमा लगा। 5 महीने हो गए पुनीत को गए लेकिन आज भी सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें याद करते हैं और चाहते हैं कि कोई चमत्कार हो जाए और वह वापस आ जाए। लेकिन अब ये चाहत महज एक छलावा है। क्योंकि वह हम सबसे बहुत दूर जा चुके हैं।

पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म जेम्स उनके जन्मदिन पर रिलीज हुई है। होली के मौके पर जेम्स को मेकर्स ने रिलीज किया है। ट्विटर पर पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar Last Film) की आखिरी फिल्म (James) देखकर दर्शक भावुक हो गए और जेम्स का रिव्यू लिख रहे हैं। कोई भी फिल्म हो लेकिन सबसे बड़े समीक्षक दर्शक ही होते है। जेम्स को लेकर भी पहला रिव्यू दर्शकों का सोशल मीडिया पर सामने आया है। पढ़िए पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म जेम्स (James Twitter reviews) पर सोशल मीडिया रिएक्शन और फैंस को कैसी लगी ये फिल्म।

पुनीत राजकुमार को फैंस ट्विटर पर बर्थडे विश कर रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं।

फैंस टूटे दिल के साथ पोस्ट लिख रहे हैं।

फैंस ट्विटर पर #PuneethRajkumar हैशटैग पर खूब पोस्ट शेयर कर रहे हैं। फैंस के लिए अप्पू हमेशा जिंदा रहेंगे, हमेशा याद किए जाएंगे।

थिएटर्स के बाहर बड़े बड़े पोस्टर्स पुनीत राजकुमार के नजर आए।

image Source

Enable Notifications OK No thanks