Jammu Kashmir Weather: प्रदेशभर में बारिश जारी, NH ठप, चिनाब दरिया का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

ख़बर सुनें

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को बारिश का दौरा जारी है। शहर जम्मू में सुबह से हो रही बारिश से विभिन्न सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, नदी नाले उफान पर हैं। रामबन में हुए भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग ठप हो गया है। अखनूर में चिनाब दरिया खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। प्रशासन ने लोगों को इस दौरान नदी-नाले के करीब नहीं जाने की सलाह दी है।

वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में रात से हो रही बारिश के चलते चिनाब दरिया का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जम्मू उपायुक्त अवनी लवासा ने चिनाब के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। चिनाब दरिया के आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। 

किश्तवाड़ उपायुक्त ने भी तेज बारिश के कारण बाढ़ के खतरे को भांपते हुए सभी निजी व सरकारी स्कूलों को आज बंद रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारिशक सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि बारिश की वजह से किश्तवाड़, डोडा व भद्रवाह के कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है। 

जिला राजौरी में बहने वाले दरहाली दरिया में भी जलस्तर बढ़ता जा रहा है। यहां भी प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए दरहाली दरिया के नजदीक रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने को कहा है।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks