Jayeshbhai Jordaar: रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के साथ समाजिक कुरीतियों पर उठेंगे सवाल


अपने हर किरदार से दर्शकों के दिलो-दिमाग में अलग छवि बनाने वाले अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वह अपनी धाकड़ छवि से कुछ अलग नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक गुजराती शख्स की भूमिका निभाई है। वहीं बोमन ईरानी रणवीर सिंह के पिता के किरदार में हैं, जो कि गांव के सरपंच बने हैं। फिल्म के ट्रेलर का दर्शक काफी दिनों के इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में कॉमेडी से साथ-साथ सोशल मैसेज भी दिया गया है। ये फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी में लड़का और लड़की के बीच के भेदभाव को दिखाया है।

 

ट्रेलर की शुरुआत गांव में सरपंच के सामने एक बच्ची की गुहार से होती है। वह कहती है कि स्कूल के सामने लड़के शराब पीकर लड़कियों को परेशान करते हैं…तो आप शराब बंद कर दो। इसपर बोमन ईरानी का जवाब आपको सिर पकड़ने पर मजबूर कर देगा। फिल्म में रणवीर सिंह एक बच्ची के पिता बने हैं। वह जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। दूसरी बार में लड़का होगा या लड़की ये जानने के लिए लिंग परीक्षण करवाया जाता है। पूरी फिल्म इसी पर आधारित है।

ये फिल्म एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। ऐसे में माना जा रहा है कि रणवीर सिंह इस फिल्म के जरिए कॉमिक अंदाज में लोगों को हंसने और सोचने पर मजबूर कर देंगे। फिल्म की कहानी गुजराती पृष्ठभूमि पर है, इसलिए इसमें बोमन ईरानी भी गुजराती किरदार में हैं। फिल्म के डायरेक्टर दिव्यांग ठक्कर हैं। बतौर डायरेक्टर उनकी ये पहली डेब्यू फिल्म है।

जयेशभाई जोरदार के जरिए रणवीर सिंह एक बार फिर कॉमेडी के जरिए फैंस को गुदगुदाने जा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट शालिनी पांडे नजर आ रही हैं। बीते सोमवार को रणवीर सिंह ने इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया था। जिसमें रणवीर के हाथ में एक अजन्मा बच्चा दिखाई दे रहा था। अब धांसू ट्रेलर देखने के बाद तो फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। 

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ चार्ली चैपलिन की फिल्मों की तरह है, जिसमें सामाजिक मुद्दे पर प्रकाश डाला गया है। रणवीर सिंह ने कहा, ‘ये फिल्म एक संदेश देगी। उन्होंने कहा- जीवन में हमने अपने स्कूल के दिनों में कन्या भ्रूण हत्या के गंभीर मुद्दे के बारे में सुना था और तब लगा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है हालांकि यह अभी भी समाज में होता है। रणवीर ने कहा-  ये सामाजिक बीमारियां हैं जो अभी भी प्रचलित हैं। जब रणवीर से संवाददाताओं ने पूछा कि भविष्य में वह क्या पसंद करेंगे लड़का या लड़की। तब 36 वर्षीय अभिनेता ने कहा- ये मेरी पसंद नहीं है ये भगवान की मर्जी है।



Source link

Enable Notifications OK No thanks