Jharkhand: झारखंड में FIR पर असम के सीएम का पलटवार, बोफोर्स और क्वात्रोची का नाम लेकर कांग्रेस पर बोला हमला

ख़बर सुनें

झारखंड में सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाए जाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर  हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस ने जो मेरे ऊपर FIR की है वह  फर्जी है। उन्होंने कहा कि तथाकथित FIR ऐसी लग रही है जैसे कांग्रेस ओत्तावियो क्वात्रोची को बोफोर्स के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कह रही है। दरअसल, असम के मंत्री पी हजारिका ने एफआईआर कराने वाले झारखंड से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल की हिमंत बिस्वा सरमा के साथ तस्वीर साझा करते हुए बताया है कि उनके बीच क्यों और कहां मुलाकात हुई थी। इसके बाद इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए  असम के मुख्यमंत्री ने लिखा, ”झारखंड में फर्जी FIR की गई। तथाकथित FIR ऐसी लग रही है जैसे कांग्रेस ओत्तावियो क्वात्रोची को बोफोर्स के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कह रही है।

क्या है मामला
दरअसल, झारखंड कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे झारखंड में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे थे। झारखंड कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल ने एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किए गए उनके तीन सहयोगियों ने हाल ही में उन्हें गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कहा था और झामुमो-कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए उन्हें मंत्री पद और भारी नकदी दी जाएगी। 

कांग्रेस विधायक के आरोप पर असम के मंत्री ने किया पलटवार
झारखंड कांग्रेस के विधायक  जयमंगल  के आरोपों का जवाब देने के लिए असम के मंत्री पी हजारिका ने एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और जयमंगल के बीच क्यों और कहां मुलाकात हुई थी। मंत्री पी हजारिका ने लिखा कि झारखंड कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल ने फर्जी आरोप लगाया कि तीन गिरफ्तार विधायकों ने उन्हें असम के CM से मिलने का लालच दिया। FIR करने से पहले CM उन्हें ट्रेड यूनियन से संबंधित मामले में मदद करने के लिए 26 जुलाई को केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के आवास पर मुलाकात करने ले गए। तस्वीर में देखा जा सकता है कि जयमंगल हेमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्रा प्रह्लाद जोशी एक साथ बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। 
 
विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks