Jharkhand JAC Result 2022: वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे चेक कर पाएंगे 10वीं, 12वीं का रिजल्ट


JAC Jharkhand Board 10th, 12th Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC द्वारा आज 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रिजल्ट (JAC Result 2022) की घोषणा करेंगे। परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार अपना बोर्ड रिजल्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। लेकिन अगर ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो गई तो? ये सवाल कई छात्रों के मन में होगा। इसका जवाब है- वेबसाइट के क्रैश होने पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है। आइये जानते हैं इसका तरीका..

JAC 10th, 12th Result 2022 वेबसाइट के क्रैश होने पर ऐसे कर पाएंगे चेक

वेबसाइट के क्रैश होने पर रिजल्ट चेक करने के 2 तरीके हैं। ये दोनों ही तरीके नीचे दिए गए हैं।

पहला तरीका

पहला तरीका है कि आप थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे indiaresults.com और examresults.net पर जाएं और यहां डिटेल सबमिट कर अपना रिजल्ट चेक कर लें।

दूसरा तरीका

दूसरा तरीका है SMS से रिजल्ट चेक करने का। छात्र आसानी से एसएमएस कर अपने हाथ में रिजल्ट पा सकते हैं।

कक्षा 10वीं के छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए मैजेस बॉक्स में Result <space> JAC10 <space> Roll Code <space> Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं के छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए Result <space> JAC12<space> Roll Code <space> Roll Number टाइप करके उसी नंबर 56263 पर मैसेज करना होगा।

JAC के बारे में
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) भारत के झारखंड राज्य में अकादमिक प्रशासन के लिए जिम्मेदार एक राज्य सरकार की एजेंसी है। प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों सहित सरकारी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों की निगरानी के लिए एजेंसी में संशोधन किया गया है। यह झारखंड सरकार द्वारा झारखंड अकादमिक परिषद अधिनियम, 2003 के अधिनियमन के बाद राज्य विधानमंडल और राज्यपाल द्वारा स्थापित किया गया था। JAC का मुख्य कार्य 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करना है। डॉ अनिल कुमार महतो को 10 दिसंबर 2021 को जेएसी के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

Source link

Enable Notifications OK No thanks