यूपी चुनाव : एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में क्या है अंतर? जानिए मतगणना से पहले कैसे पता चलता है किसकी बनेगी सरकार


इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:51 PM IST

सार

आज शाम छह बजे उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान खत्म हो जाएगा। इसके बाद सबकी नजर 10 मार्च को मतगणना और रिजल्ट पर होगी, लेकिन इसके पहले अलग-अलग फर्म और मीडिया कंपनियों की तरफ से आज शाम को ही एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। इसमें बताया जाएगा कि पांचों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी और कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतेंगी? 

विधानसभा चुनाव 2022

विधानसभा चुनाव 2022
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

10 फरवरी से लेकर आज यानी सात मार्च तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव हुए। इसके नतीजे तो 10 मार्च को पता चलेंगे लेकिन आज अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बन रही है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? इसका अनुमान इनमें जारी किया जाएगा।  

अब आप सोच रहे होंगे कि ये एग्जिट पोल है क्या? कैसे मतगणना से पहले ही ये सरकार बनने और बिगड़ने का दावा कर देते हैं? इसका इतिहास क्या है? एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में क्या अंतर होता है? इन सभी सवालों का हम आपको जवाब बताएंगे। पढ़िए ये रिपोर्ट…



Source link

Enable Notifications OK No thanks