Maharashtra HSC 12th Result 2022: mahresult.nic.in पर जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक


Maharashtra HSC 12th Result 2022 Released: महाराष्ट्र कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। MSBSHSE कक्षा 12 के परिणाम (Maharashtra HSC Result 2022) का लिंक भी एक्टिव हो गया है। इस साल आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के 94.22 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है। जिन उम्मीदवारों ने राज्य में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम MSBSHSE की वेबसाइट mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org और hsc.mahresults.org.in पर देख सकते हैं।

Maharashtra HSC 12th Result 2022 इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Maharashtra HSC Result 2022 Direct LinkMaharashtra HSC 12th result 2022: रिजल्ट हाइलाइट्स

कुल छात्रों की संख्या: 14,85,191

लड़के- 8,17,188

लड़कियां- 6,68,003

पास होने वाले छात्रों की संख्या- 13,56,604

लड़कियों का पासिंग परसेंटेज- 95.35%

लड़कों का पासिंग परसेंटेज- 93.29%

ओवरऑल पासिंग परसेंटेज- 94.22%

Maharashtra HSC Result 2022 इन स्टेप्स से करें चेक

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Maharashtra HSC Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि सबमिट करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें।

HSC परीक्षा के लिए कुल 14,85,191 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 817,188 छात्र और 6,68,003 छात्राएं शामिल हैं। राज्य में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 4 मार्च से 7 अप्रैल 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी COVID19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार MSBSHSE की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

RBSE 12th Result 2022: साइंस, कॉमर्स की मेरिट लिस्ट और टॉपर्स के नाम नहीं हुए जारी, जानिए वजह

Source link

Enable Notifications OK No thanks