Maharashtra: ‘सुप्रिया सुले घर जाकर खाना पकाएं’, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने की विवादित टिप्पणी, एनसीपी ने किया पलटवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 26 May 2022 03:07 PM IST

सार

पाटिल ने बुधवार को मुंबई में राज्य भाजपा इकाई के चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान यह टिप्पणी की थी।

ख़बर सुनें

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले को राजनीति में आने के बजाय घर जाकर खाना बनाने के लिए कहा है। उनकी इस टिप्पणी से अब विवाद खड़ा हो गया है। पाटिल के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है और एनसीपी ने भी पलटवार कर दिया है। 

बता दें कि पाटिल ने बुधवार को मुंबई में राज्य भाजपा इकाई के चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान यह टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी के लिए आरक्षण की अनुमति देने के बाद सुप्रिया सुले ने कहा था कि उन्होंने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्होंने आरक्षण के लिए मंजूरी पाने के लिए क्या किया?

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks