Monsoon 2022 Live: भारी बारिश से तबाही, गुजरात और महाराष्ट्र में अब तक 160 लोगों की मौत, मुंबई में कई जगह जलजमाव


08:18 AM, 13-Jul-2022

महाराष्ट्र में 80 से अधिक लोगों की मौत

भारी बारिश के कारण जून महीने से लेकर अब तक महाराष्ट्र में 80 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। 

08:18 AM, 13-Jul-2022

गुजरात में अबतक 70 लोगों की मौत

जून महीने से लेकर अब तक गुजरात में 70 लोग जान गंवा चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में दो दिन में ही 38 फीसदी बारिश हुई है।

08:13 AM, 13-Jul-2022

गुजरात के नवसारी के कई हिस्से जलमग्न

गुजरात में भारी बारिश के बीच नवसारी के कई हिस्से तेजी से जलमग्न हो रहे हैं।

 

08:10 AM, 13-Jul-2022

गुजरात के कई जिलों में रेड अलर्ट

गुजरात के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि राज्य के भरूच, छोटा उदेपुर, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित नवसारी का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की। 

08:09 AM, 13-Jul-2022

राजस्थान के माउंट आबू और प्रतापगढ़ में भारी बारिश  

राजस्थान के पूर्वी हिस्से के कई इलाके में मंगलवार को भारी बारिश हुई। माउंट आबू और प्रतापगढ़ में एक दिन में रिकार्ड 8 सेमी बारिश दर्ज की गई। कोटा के संगोडमें 7सेमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, टाटगढ़, बांसवाड़ा में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने बांसवाड़ा, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, झालावाड़, बाड़मेर, पाली, जैसलमेर, जोधपुर में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

08:07 AM, 13-Jul-2022

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट 

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के सात जिलों में रेड अलर्ट और छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के बाद मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया। यहां अब तक 800 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। वहीं, मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में 180 जानवरों की भी मौत हुई है। 

08:03 AM, 13-Jul-2022

मुंबई में तेज बारिश जारी

मुंबई में भी तेज बारिश हो रही है। यह वीडियो ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे चेंबूर इलाके की है।

 

08:00 AM, 13-Jul-2022

महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बहाव में बही स्कॉर्पियो, तीन की मौत, तीन लापता

महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बहाव के कारण स्कॉर्पियो के बह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं। सभी यात्री मध्यप्रदेश के निवासी हैं। वहीं इस घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रशासन की ओर से लापता लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं और एनडीआरएफ से भी मदद ली जा रही है।

07:21 AM, 13-Jul-2022

Monsoon 2022 Live: भारी बारिश से तबाही, गुजरात और महाराष्ट्र में अब तक 160 लोगों की मौत, मुंबई में कई जगह जलजमाव

गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश जानलेवा साबित होने लगी है। आसमानी आफत में दोनों राज्यों में अब तक 150 लोगों ने जान गंवाई है। गुजरात के अहमदाबाद में सबसे अधिक बुरा हाल है। वहीं सूरत में छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पालघर, नासिक, पुणे समेत चार जिलों में 11 तारीख से 14 तारीख तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ जिलें में आज रेड अलर्ट है। नागपुर के निचले इलाके में भारी तबाही मची हुई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसमान में बादल छाए हुए हैं। थोड़ी देर में यहां बारिश होने के आसार हैं। 





Source link

Enable Notifications OK No thanks