Mother’s day 2022: अगर आपकी मां को है डायबिटीज, मदर्स डे पर बनाएं ये शुगर फ्री रेसिपी


Mothers Day 2022- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
Mothers Day 2022

Highlights

  • रविवार (8 मई) को दुनिया भर में मदर्स डे 2022 मनाया जाएगा।
  • इस बार क्यों न आप अपनी मां के लिए कुछ मीठा बनाकर खिलाएं।

Mothers Day 2022 : रविवार (8 मई) को दुनिया भर में मदर्स डे 2022 मनाया जाएगा। ऐसें में इस मौके पर अगर आप अपनी मां के लिए कुछ अलग करने की सोच रहे हैं तो क्यों न आप उनके लिए अपने हाथों से कुछ टेस्टी डेजर्ट्स या फिर फूड बनाएं। आमतौर पर पूरे साल मम्मी बड़ी प्यार से हमारे लिए खाना बनाती हैं, तो क्यों न इस बार आप अपनी मां के लिए कुछ मीठा बनाकर उन्हें खिलाएं। 

हालांकि, मां को रोजाना ही यह महसूस कराना चाहिए कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। मगर इस खास दिन को और खास बनाने के लिए आप डेजर्ट्स की ये टेस्टी रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे गाजर के हलवे की रेसिपी। खास बात यह है कि ये हलवा उन लोगों के लिए काफी अच्छे हैं, जो डायबिटीज के मरीज है। आइए जानते हैं 

Mother’s Day 2022: पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को ऐसे रखना चाहिए अपना ख्याल

शुगर फ्री गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री

  •  गाजर- 500 ग्राम (बारीक छीला हुआ)
  • काजू – आधा कप (बारीक पीसा हुआ)
  • पिस्ता-20 ग्राम
  • बादाम-20 ग्राम (हल्के उबले हुए)
  • इलाइची पाउडर- 2 चम्मच
  • किशमिश-30 ग्राम
  • बादाम का दूध(Almond Milk)-डेढ़ कप 
  • केसर
  • खजूर का पेस्ट -100 ग्राम 

Mother’s Day 2022: करीना-तैमूर से रणबीर-नीतू तक, बॉलीवुड के इन मां-बेटों का रिश्ता है बेहद खास

हलवे में चीनी की जगह करें खजूर का इस्तेमाल

  • शुगर फ्री गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले कम आंच पर एक पैन चढ़ाएं।
  • उसके बाद बारीक छीले हुए गाजर इसमें डाल दें।
  • अब इसमें बादाम और दूध डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक दूध सूख न जाएं।
  • इसके बाद इसमें खजूर का पेस्ट, किशमिश और काजू डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें। 
  • आखिर में केसर और हल्के उबले हुए बादाम को हलवे में डालकर पकाएं। 
  • सर्व करने से पहले हलवे में इलाइची पाउडर और पिस्ता का गार्निश करें। 

Mother’s Day 2022: मदर्स डे पर अपनी मां के साथ करें परफेक्ट डेट का प्लान



image Source

Enable Notifications OK No thanks