Moto G42 और Moto G62 5G भारत में लॉन्च, 5000mAh की बैटरी से है लैस, जानें कीमत-स्पेक्स


नई दिल्ली। Motorola ने भारतीय बाजार में Motorola Moto G42 और Moto G62 5G लॉन्च कर दिए हैं। इससे फोन इन फोन्स को ब्राजील में लॉन्च किया गया था। इन दोनों फोन्स की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कलर ऑप्शन्स की जानकारी जरूर सामन आ गई है। Moto G42 की बात करें तो इसे ब्लू और रोज कलर्स में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Moto G62 ग्रेफाइट और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। तो चलिए जानते हैं कि Moto G42 और Moto G62 5G में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।

Moto G42 के फीचर्स:
Moto G42 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 है। फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह फोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही यह फोन Android 12 OS पर काम करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Moto G62 के फीचर्स:
Moto G62 में 6.5 इंच की IPS एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोसएडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही यह फोन Android 12 OS पर काम करता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 20W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks