एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी : 10वीं में नैंसी और सुचेता ने 99.2%, 12वीं में प्रगति ने 98.8% के साथ किया टॉप, इशिता, खुशबू और हर्षिता संकाय में टॉपर


सार

MP Board Results 2022 Toppers List : कक्षा 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में क्रमश:  इशिता, प्रगति और खुशबू टॉपर बनीं हैं। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

ख़बर सुनें

MP Board 10th, 12th Result Toppers List: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कक्षा 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में क्रमश: इशिता, प्रगति और खुशबू टॉपर रही हैं। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। संकाय के अनुसार, मेरिट सूची में जगह बनाने वाले मेधावियों की सूची यहां दी जा रही है।  
 

ये हैं कला संकाय के टॉपर्स

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं कला संकाय में इशिता दुबे ने 500 में से 480 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 479 अंकों के साथ रोशिता सिंह और अनुजा दीक्षित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि सजल जैन ने 478 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। 
 


 

वाणिज्य संकाय के टॉपर्स लिस्ट 

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय में खुशबू शिवहरे और हर्षिता पांडे ने 500 में से 480 अंकों के साथ संयुक्त तौर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 479 अंकों के साथ श्रुति उपाध्याय और कशिश बलेजा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि नीलम थडानी ने 478 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। 


 

विज्ञान संकाय के टॉपर्स की लिस्ट 

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में श्योपुर की प्रगति मित्तल ने 500 में से 494 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 491 अंकों के साथ गुना के लक्षदीप धाकड़ दूसरे स्थान पर रहे हैं।जबकि 490 अंकों के साथ भिंड के आयुष तिवारी और रायसेन से वेदिका विश्वकर्मा ने संयुक्त तौर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। 


 

हाई स्कूल की मेरिट सूची में ये रहे टॉपर्स

वहीं, हाई स्कूल की मेरिट सूची में छतरपुर की नैंसी दुबे 500 में से 496 अंक लेकर और सतना की सुचिता पांडे भी 496 अंक लेकर संयुक्त तौर पर पहले स्थान पर रही हैं। जबकि रीवा के आयुष मिश्रा और राजगढ़ के पार्थ नारायण शर्मा 495 अंक लेकर संयुक्त तौर पर दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, नरसिंहपुर की दिव्यांशी मिश्रा 494 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही हैं। 

विस्तार

MP Board 10th, 12th Result Toppers List: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कक्षा 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में क्रमश: इशिता, प्रगति और खुशबू टॉपर रही हैं। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। संकाय के अनुसार, मेरिट सूची में जगह बनाने वाले मेधावियों की सूची यहां दी जा रही है।  

 



Source link

Enable Notifications OK No thanks