MP Municipal Election Results Live : पांच नगर निगमों में मतगणना शुरू, कुछ ही देर बाद आने लगेंगे रुझान


09:06 AM, 20-Jul-2022

मतगणना शुरू

पांचों नगर निगमों में महापौर एवं वार्डों में मतगणना शुरू हो गई है। भाजपा को जहां रतलाम, देवास, मुरैना, कटनी और रीवा में अपनी सीट कायम रखने का भरोसा है, वहीं कांग्रेस दावा कर रही है कि वह इस बार अपना खाता इन नगर निगमों में खोल ही लेगी। इससे पहले 17 जुलाई को आए नतीजों में भाजपा को 11 में से चार नगर निगमों में महापौर पद का नुकसान उठा था। कांग्रेस ने तीन और आम आदमी पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी।     

07:44 AM, 20-Jul-2022


ज्योति दीक्षित और श्रेया खंडेलवाल में है मुकाबला।
– फोटो : अमर उजाला

कटनी में त्रिकोणीय है मुकाबला

कटनी में भाजपा की ज्योति दीक्षित और कांग्रेस की श्रेया खंडेलवाल में सीधा मुकाबला है। भाजपा से पार्षद रही प्रीति ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोंकी तो मुकाबला दिलचस्प हो गया है। वैसे तो भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित 12 प्रत्याशी मैदान में हैं, मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस में ही है। 

 

07:43 AM, 20-Jul-2022


गीता अग्रवाल और विनोदनी व्यास में मुकाबला।
– फोटो : अमर उजाला

देवास में है गीता अग्रवाल के सामने ब्राह्मण प्रत्याशी 

भाजपा ने महापौर पद के लिए  गीता दुर्गेश अग्रवाल को उतारा है तो कांग्रेस ने विनोदनी व्यास के तौर पर ब्राह्मण प्रत्याशी दिया है। इसके बाद भी कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर असंतोष सामने आया था, जब एक कार्यकर्ता ने कांग्रेस दफ्तर में आत्मदाह की कोशिश की थी।  आज शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि किसके सिर पर जीत का ताज सजेगा और किसे हार का स्वाद चखना पड़ेगा। 

07:43 AM, 20-Jul-2022


मीना जाटव और शारदा सोलंकी में मुकाबला।
– फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस को मुरैना में ग्वालियर का प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद

ग्वालियर में कांग्रेस ने दम भरा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। मुरैना में भी कांग्रेस इसी तरह के दावे कर रही है। भाजपा ने एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना मुकेश जाटव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी की बहू शारदा राजेंद्र सोलंकी को मैदान में उतारा है। बसपा से एडवोकेट ममता मौर्य और आप से ललिता पवन जाटव भी मैदान में हैं।  

07:27 AM, 20-Jul-2022


प्रबोध व्यास और अजय मिश्रा में मुकाबला।
– फोटो : अमर उजाला

रीवा में दिलचस्प रहेगा मुकाबला 

रीवा नगर निगम में महापौर पद के लिए कांग्रेस के अजय मिश्रा बाबा और भाजपा के प्रबोध व्यास के बीच मुकाबला है। वैसे तो कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे दीपक सिंह भी मुकाबले में दिख रहे हैं। दीपक सिंह कांग्रेस के वोट काट सकते हैं, जिसका फायदा भाजपा को मिल सकता है।  

 

07:19 AM, 20-Jul-2022

MP Municipal Election Results Live : पांच नगर निगमों में मतगणना शुरू, कुछ ही देर बाद आने लगेंगे रुझान

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण की मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हो गई है। इसमें 43 जिलों के पांच नगर निगमों समेत 214 नगरीय निकायों में मतगणना हो रही है। आधे घंटे के भीतर अपडेट्स मिलने लगेंगे। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। आज कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना नगर निगम में मतगणना हो रही है। 

11 नगर निगमों में से 7 में भाजपा का महापौर

17 जुलाई को प्रथम चरण के मतदान की मतगणना हुई थी। 11 नगर निगम में सात में बीजेपी, तीन में कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी के महापौर बने हैं। 36 नगर परिषद के 904 वार्ड में 531 पर बीजेपी, 271 पर कांगेस और 94 पर अन्य ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के चार-चार उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 86 नगर परिषद के 1289 वार्ड में भाजपा 676, कांग्रेस 349 और 244 सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की है। इसमें आम आदमी पार्टी ने आठ और बहुजन समाज पार्टी ने 12 वार्ड में जीत हासिल की है।



Source link

Enable Notifications OK No thanks