नितिन गडकरी बोले: कृषि कानून सही थे, हम किसानों को समझाने में असफल रहे, कांग्रेस पर साधा निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:47 PM IST

सार

गडकरी ने कहा कि उनका रिकॉर्ड रहा है कि जो उन्होंने कहा है उसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने तरक्की करनी है तो यहां भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है।

ख़बर सुनें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार सुबह हलका खन्ना के भाजपा के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह भट्टी के लिए चुनाव प्रचार करने खन्ना पहुंचे। लोगों को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से ही अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया, उन्हें आगे बढ़ाया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि हम कांग्रेस की नीति नहीं अपनाते कि सांसद का बेटा ही सांसद बनेगा, विधायक का बेटा विधायक बनेगा। हम अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाते हैं और उन्हें बनता सम्मान देते हैं। जिसकी मिसाल मैं हूं। मैंने पार्टी की सेवा की और आज मैं इस मुकाम पर हूं। कृषि कानूनों को लेकर नितिन गडकरी ने कहा कि कृषि कानून सही थे, सरकार गलत नहीं थी। हम किसानों को समझाने में असफल रहे। किसान इनको मान लेते तो आज का किसान आत्महत्या करने से बच जाते।

गडकरी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के समग्र विकास को लेकर तेजी से काम कर रही है। भारत माला प्रोजेक्ट में अकेले पंजाब में डेढ लाख करोड़ रुपये खर्च करके सड़कों और पुलों का जाल बिछाया जा रहा है। जिसमें पहले चरण में एक लाख करोड़ रुपये से सड़क बनेगी जबकि दूसरे चरण में पचास हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

पंजाब की तरक्की में पानी सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। कंडी बांध समेत तीन कामों के लिए 5552 करोड़ दिए गए हैं। शाहपुरकंडी बांध परियोजना पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए महत्वपूर्ण है। यह काम 2022 में पूरा हो जाएगा। इससे बिजली बनने के साथ ही सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks