करिश्मा कपूर के बर्थडे पर करीना ने दिखाई बचपन की तस्वीर, मजेदार कैप्शन पढ़ रणवीर सिंह दिल दे बैठे


बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर 48 साल की हो गई हैं। ऐक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर उनकी बहन करीना कपूर खान ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है और करिश्मा कपूर की बचपन की फोटो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा। वैसे करीना कपूर बहन के साथ बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगी। इसकी वजह है कि वह मुंबई में नहीं हैं। करीना कपूर फैमिली के साथ यूके में हॉलिडे मनाने पहुंची हैं।

करीना कपूर ने करिश्मा कपूर के बर्थडे (Karisma Kapoor Birthday) पर अपनी फेवरेट तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हमारी फैमिली को गर्व महसूस करवानी वाली..ये मेरी सबसे पसंदीदा फोटो है तुम्हारी। आज सब बोलो, हैप्पी बर्थडे हमारी लोलो। करिश्मा तुमको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।


क्या कहा करीना ने
करीना कपूर (Kareena Kapoor) के इस पोस्ट पर दिया मिर्जा से लेकर नेहा धूपिया और रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया। नेहा ने करीना की बात दोहराई और लिखा हैप्पी बर्थडे लोलो। वहीं जोया अख्तर ने लिखा, ये तस्वीर कितनी क्यूट हैं हैप्पी बर्थडे लोलो। करीना कपूर की ननद सोहा अली खान ने भी लोलो को विश किया।


करीना कपूर ओटीटी डेब्यू
करीना कपूर इन दिनों यूके में हैं। इससे पहले वह ओटीटी डेब्यू की तैयारी में लगी हुई थीं और अब वह शूटिंग से फ्री होकर छुट्टियों पर फैमिली के साथ यूके पहुंची हैं।

Karisma Kapoor Birthday: जब करिश्मा कपूर को ‘दिल ले गई ले गई’ गाने में करना पड़ा 15 रीटेक, शाहिद कपूर थे बड़ी वजह
करिश्मा कपूर का डेब्यू और खास बात
करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की बात करें तो 25 जून 1974 में उनका जन्म हुआ। पिता रणधीर कपूर और मां बबीता कपूर की दो बेटियां हैं करीना और करिश्मा। बड़ी बेटी करिश्मा ने कपूर खानदान में पहली बार ऐक्टिंग में कदम रखा और सफलता हासिल की। उन्होंने साल 1991 में आई फिल्म प्रेम कैदी से बॉलिवुड में कदम रखा था।



image Source

Enable Notifications OK No thanks