Hunarbaaz के स्टेज पर परिणीति चोपड़ा बनीं सिंगर, आवाज सुन मदहोश हुए मिथुन चक्रवर्ती, देखें वीडियो


‘हुनरबाज देश की शान’ (Hunarbaaz: Desh Ki Shaan) शो में पहली बार परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जज के रूप में नजर आ रही हैं। ये उनका पहला टीवी प्रोजेक्ट हैं। ‘हुनरबाज’ (Video) से वीडियो सामने आया है जिसमें परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Song) अपनी खूबसूरत आवाज से सबको मदहोश करती दिख रही हैं।

परिणीति चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया पर अपने गाने का वीडियो (Parineeti Chopra Video) शेयर किया है। जिसमें वह बिग बॉस कंटेस्टेंट और मशहूर सिंगर नेहा भसीन के साथ स्टेज पर शानदार गाना गाती नजर आ रही हैं। दोनों ‘फैशन’ फिल्म का गाना ‘कुछ खास है’ (Kuchh Khaas) गाती दिख रही हैं। दोनों के इस गाने को सुन आप भी परिणीति चोपड़ा के एक बार फिर फैन हो जाएंगे। दोनों की ये जोड़ी एकदम जबरस्त रही।

परिणीति चोपड़ा के गाने को सुन करण जौहर (Karan Johar) और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) भी खड़े हो जाते हैं और बर्जर बजा देते हैं। वहीं वीडियो में तालियों की गड़गड़ाहट सुनने को मिलती है। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद फैंस परिणीति की तारीफ कर रहे हैं।

Parineeti Chopra

Ranbir Kapoor की Animal में ‘पुष्पा’ फेम Rashmika Mandanna की एंट्री, Parineeti Chopra को किया रिप्लेस?
बता दें अब तक परिणीति चोपड़ा को कई बार गाना गाते हुए देखा गया है। साल 2017 में आई फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ का ‘माना के हम यार नहीं’ (Maana Ke Hum Yaar Nahin) और ‘केसरी’ का ‘तेरी मिट्टी’ (Teri Mitti) सॉन्ग को परिणीति ने ही आवाज दी थी। ये दोनों ही गाने श्रोताओं द्वारा खूब पसंद किए गए थे।

image Source

Enable Notifications OK No thanks