स्पाइसजेट: लैंडिंग के दौरान टर्बुलेंस में फंसा मुंबई से दुर्गापुर जा रहा विमान, यात्रियों के चोटिल होने की खबर


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 01 May 2022 10:51 PM IST

सार

स्पाइसजेट का एक विमान ने रविवार को मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन, लैंडिंग करने से ठीक पहले यह विमान भीषण टर्बुलेंस में फंस गया। घटना में कुछ यात्रियों के घायल होने की जानकारी भी मिली है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : facebook/FlySpiceJet

ख़बर सुनें

विस्तार

मुंबई से दुर्गापुर के बीच उड़ान भरने वाला स्पाइसजेट का एक विमान को रविवार को उतरते समय गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से कुछ यात्री चोटिल भी हो गए। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि घायल यात्रियों को दुर्गापुर पहुंचते ही तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। 

जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट का यह विमान बोईंग बी737 था। इसने मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। जब यह विमान लैंड करने वाला था तभी गंभीर टर्बुलेंस में फंस गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना में लगभग 40 यात्री घायल हुए हैं और इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks