न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:32 PM IST
ख़बर सुनें
विस्तार
बिहार के पटना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते बचा है। यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि जिस समय विमान में आग लगी, उसमें 185 यात्री सवार थे।
अधिकारियों के मुताबिक, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, विमान के उड़ान भरते समय इंजन में आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड और दमकल की गाड़ियों को बुला लिया गया है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि विमान में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। इसके बाद विमान को हवाई अड्डे पर वापस बुलाया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। तकनीकी खराबी के कारण विमान में आग लगी थी। इंजीनियरों की टीम आगे की जांच कर रही है।
#WATCH Delhi bound SpiceJet flight returns to Patna airport after reporting technical glitch which prompted fire in the aircraft; All passengers safely rescued pic.twitter.com/Vvsvq5yeVJ
— ANI (@ANI) June 19, 2022
विमान से टकराई थी चिड़िया
विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद नागर विमानन महानिदेशालय का बयान सामने आया है। बताया गया कि विमान से एक चिड़िया के टकराने के बाद हवा में एक इंजन बंद हो गया था। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
#WATCH Patna-Delhi SpiceJet flight safely lands at Patna airport after catching fire mid-air, all 185 passengers safe#Bihar pic.twitter.com/vpnoXXxv3m
— ANI (@ANI) June 19, 2022