Pawan Singh Controversy: पहली पत्नी की मौत से लेकर अक्षरा सिंह से मारपीट तक, इन विवादों में उछला पवन सिंह का नाम


भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों बने रहते हैं। इन दिनों वह अपनी पत्नी प्रियंका संग विवाद की वजह से चर्चा में हैं। पवन और ज्योति सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन अब दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। ज्योति ने अपने पति पवन पर मारपीट और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पवन विवादों में आए हैं। उनकी जिंदगी से और भी कई विवाद जुड़े हुए हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

तीसरा विवाद

पवन सिंह सुपरहिट फिल्मों के अलावा शानदार एल्बम के लिए भी मशहूर हैं। उनका गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाल मचा दिया था। लेकिन इस गाने की वजह से पवन सिंह विवादों में आ गए थे। इस गाने को लेकर एक्टर पर डबल मीनिंग सॉन्ग बनाने का आरोप लगा था।

चौथा विवाद

पवन सिंह और खेसारी लाल का विवाद किसी से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए नजर आ चुके हैं। दोनों के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ था जब खेसारी लाल यादव एक शो में नए कलाकारों को अपशब्द कहते नजर आ रहे थे। उनकी यह बात पवन सिंह को बिल्कुल पसंद नहीं आई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया।





Source link

Enable Notifications OK No thanks