Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा बचपन में हुईं रंगभेद का शिकार, मिस वर्ल्ड बनकर छाईं, बॉलीवुड और हॉलीवुड में बजाया डंका


 प्रेरणा से भरी है प्रियंका चोपड़ा की कहानी - India TV Hindi News
Image Source : INSTAGRAM
प्रेरणा से भरी है प्रियंका चोपड़ा की कहानी

Highlights

  • गुजरात में दाहोद जिले के मंगल महुदी रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
  • मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच रेल याताया​त बाधित
  • माालगाड़ी के 16 डिब्बे उतरने की खबर

Priyanka Chopra Birthday: देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। उनका बिंदास और बेफिक्रा अंदाज़ उनकी शख्सियत में चार चाँद लगाता है। मॉडलिंग से बॉलीवुड और फिर यहां से निकलकर हॉलिवुड में अपना सिक्का जमाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। लेकिन बॉलीवुड में टॉप की एक्ट्रेस बनने से लेकर हॉलीवुड में अपना पैर जमाना प्रियंका के लिए इतना आसान नहीं था। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की। चलिए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको प्रियंका की जिंदगी के कुछ अनछुए पहलू के बारे में बताते हैं, जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे।

बचपन में हुईं रेसिज्म का शिकार

डॉक्टर अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा के घर पैदा हुई प्रियंका बचपन से ही बहुत पढ़ाकू और जिद्दी बच्ची थीं। प्रियंका की प्राइमरी एजुकेशन अमेरिका में हुई। वहां उनकी क्लासमेट ने उनके कलर को लेकर खुद चिढ़ाया। उन्हें कई बारे इस स्कुल में रंगभेद का सामना करना पड़ा। स्कुल में हो रही इस घटना  कर रख दिया। उस वक्त बेबी प्रियंका के मन पर इतना बड़ा धक्का पहुंचा था कि वो अमेरिका छोड़कर भारत आ गईं। और उन्होंने आगे की पढाई यहीं से की।

मिस वर्ल्ड बनकर छाई

प्रियंका चोपड़ा साल 2001 में 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनीं। उनका मिस वर्ल्ड बनने का किस्सा भी बेहद फ़िल्मी है। प्रियंका 17 साल की थीं, जब उनकी मम्मी ने उनका पोर्टफोलियो शूट कराया था और बिना प्रियंका को बताये उनकी मामी ने उनकी तस्वीरों को मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता के लिए भेज दिया। इत्तेफाक ये रहा की इस दौरान उनका चयन हुआ और आगे चलकर प्रियंका मिस वर्ल्ड बन गईं।

फिल्मों में की एंट्री

साल 2003 में प्रियंका ने बॉलीवुड में एंट्री की इस साल उनकी पहली फ़िल्म ‘द हीरो’, जिसमें उन्होंने सेकेंड लीड भूमिका निभाई। लेकिन इस फ़िल्म से उन्हें कोई खास फ़ायदा नहीं हुआ। उसी साल उनकी अक्षय कुमार के साथ दूसरी फ़िल्म ‘अंदाज़’ आई और प्रियंका स्टार बन गयीं। इस फ़िल्म में उनकी और अक्षय की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया।

दमदार परफॉर्मेंस से जीता हर किसी का दिल

लेकिन साल 2004 में प्रियंका ने फ़िल्म ‘ऐतराज़’ में नकारात्मक भूमिका क्रिटिक्स की बोलती बंद की। साथ ही तालियां और अवार्ड्स दोनों ही अपने नाम किए। इस दौरान, प्रियंका एक के बाद एक कई हिट और फ़्लॉप फ़िल्में दीं।  हालांकि, इसी बीच प्रियंका ने एक से बढ़कर एक फ्लॉप फ़िल्में दीं। उनकी फ्लॉप फिल्म की लिस्ट देखकर क्रिटिक्स ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन साल 2008 मे आई फ़िल्म ‘फ़ैशन’ ने उन्हें रातोंरात एक बड़ा स्टार बना दिया। इस फ़िल्म ने नैशनल अवॉर्ड जीता और प्रियंका चोपड़ा ने भी कई अवार्ड्स अपने नाम किए। साल 2012 मे आई फ़िल्म ‘बर्फ़ी’ में ‘रिमझिम’ बनकर वे हर किसी के दिल में बस गईं और उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र के साथ-साथ उनकी अभिनय क्षमता भी निखरती जा रही है। । साल 2015 में फ़िल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में काशीबाई’ की भूमिका निभाकर उन्होंने ये एहसास कराया कि वो इस दौर की सबसे अलहदा अभिनेत्री क्यों हैं।

सिंगिंग की दुनिया में मचाया तहलका

साल 2013 आते आते उन्होंने अभिनय के साथ-साथ सिंगिंग में भी हाथ आज़माया। इस साल वो अपना पहला एल्बम लेकर आईं। हमेशा की तरह उनका सिंगिंग अल्बम भी हिट रहा। 

हॉलीवुड में दिखाया अपना जलवा 

साल 2015 आते-आते प्रियंका ने हॉलिवुड की तरफ अपना रुख किया और वहां भी अपना जलवा बिखेरा और अपनी पहली ही वेबसीरीज़ ‘क्वांटिको’ से हर किसी को अपना फ़ैन बना लिया और दिन-ब-दिन कई फ़िल्मों और वेबसीरीज़ में काम कर खूब लोकप्रियता हासिल की। साल 2018 में उन्होंने हॉलिवुड के सिंगर निक जोनस के साथ जयपुर में शादी की और इस साल प्रियंका एक छोटी सी बच्ची की मां बन चुकी हैं और मदरहूड को इन्जॉय कर रही हैं। 

ये भी पढ़े –

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी का फिल्म ‘सेल्फी’ में दिखेगा कॉमेडी अंदाज, इस दिन होगी रिलीज

Rashmika Mandanna ने रेड बोल्ड ड्रेस में बिखेरा हुस्न का जलवा, Video देख हो जाएंगे लट्टू

Pushpa: The Rise: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ ने रचा इतिहास, 5 अरब व्यूज लेकर बनाया रिकॉर्ड

 



image Source

Enable Notifications OK No thanks