Puneeth Rajkumar: मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ से सम्मानित होंगे अभिनेता पुनीत राजकुमार, सीएम बोम्मई ने किया एलान


ख़बर सुनें

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन फैंस पुनीत को उनकी फिल्मों से अक्सर याद करते नजर आते हैं और अब अभिनेता के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। कर्नाटक सरकार दिवंगत अभिनेता पुनीत को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ पुरस्कार प्रदान करेगी। इस बात का एलान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किया है। उन्होंने बताया है कि इस साल राज्य स्थापना दिवस पर दिवंगत कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। 

लालबाग ग्लास हाउस में स्वतंत्रता दिवस फ्लावर शो का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हमने 1 नवंबर को कन्नड़ फिल्म स्टार डॉ पुनीत राजकुमार को ‘कर्नाटक रत्न’ पुरस्कार देने का फैसला किया है। पुरस्कार वितरण समारोह की तैयारी के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। डॉ राजकुमार के परिवार के लोगों को भी समिति के सदस्यों के रूप में शामिल किया जाएगा। हम सब मिलकर पुनीत को मरणोपरांत पुरस्कार बेहद ही सम्मानजनक तरीके से प्रदान करेंगे।

दिवंगत अभिनेता पुनित राजकुमार राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार के दसवें प्राप्तकर्ता बन गए हैं। इससे पहले साल 2009 में समाज सेवा के लिए डॉ वीरेंद्र हेगड़े को सम्मानित किया गया था। खास बात ये पुनीत के पिता राजकुमार साल 1992 में कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए थे। उनके साथ कवि कुवेम्पु को भी सम्मानित किया गया था। वे कर्नाटक रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले लोगों में शामिल हैं।

बता दें कि पुनीत राजकुमार कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार थे, जिन्होंने 49 वर्ष की उम्र में 29 अक्टूबर 2021 को अंतिम सांस ली। अभिनेता का निधन हृदय गति रुकने से निधन हुआ था। पुनीत के निधन ने फैंस को हैरान कर दिया था। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे, जो उनकी लोकप्रियता का सबूत था। 

विस्तार

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन फैंस पुनीत को उनकी फिल्मों से अक्सर याद करते नजर आते हैं और अब अभिनेता के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। कर्नाटक सरकार दिवंगत अभिनेता पुनीत को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ पुरस्कार प्रदान करेगी। इस बात का एलान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किया है। उन्होंने बताया है कि इस साल राज्य स्थापना दिवस पर दिवंगत कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks