Punjab Cabinet Expansion Live: पंजाब मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज, मिल सकते हैं पांच नए मंत्री


04:25 PM, 04-Jul-2022

तीन माह पहले बनी थी सरकार

तीन महीने पहले सरकार के गठन के समय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में नौ मंत्री भी बनाए थे। इनमें से एक मंत्री डा. विजय सिंगला भ्रष्टाचार के मामले में हटाए जा चुके हैं

04:04 PM, 04-Jul-2022

एक महिला को मंत्री पद मिलना तय

मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान एक महिला विधायक के अलावा दूसरी बार विधायक चुने गए दो नेताओं को मंत्री पद सौंपा जाना तय है।

03:44 PM, 04-Jul-2022

केजरीवाल से मुलाकात के दौरान लिया था विस्तार का फैसला

मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में फैसला शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान लिया गया था।

03:28 PM, 04-Jul-2022

ये नाम चर्चा में

पटियाला शहरी से कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराकर विधायक बने अजीत पाल सिंह कोहली, तलवंडी साबो से प्रो. बलजिंदर कौर और जगरांव से सरवजीत कौर माणुके के अलावा बुडलाढा से प्रिंसिपल बुधराम के नाम भी चर्चा में हैं। 

03:17 PM, 04-Jul-2022

इनके नाम तय

जिन पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी हैं, उनमें सुनाम से दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा, पहली बार चुन कर आए अमृतसर दक्षिण से विधायक डा. इंदरबीर सिंह निज्जर, समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान और गुरुहरसहाय के विधायक फौजा सिंह सरारी का नाम लगभग तय है। 

03:02 PM, 04-Jul-2022

दस पीसीएस अधिकारियों की लगी ड्यूटी

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए 10 पीसीएस अधिकारियों को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

02:56 PM, 04-Jul-2022

Punjab Cabinet Expansion Live: पंजाब मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज, मिल सकते हैं पांच नए मंत्री

मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार शाम पांच बजे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को राज्य सरकार की तरफ से सूचित कर दिया गया है और तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल राजभवन में चुनिंदा विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks