फ्रांस के राष्ट्रपति से बोले पुतिन: यूक्रेन पर हमले के दावे भड़काऊ अनुमानबाजी, रूसी राष्ट्रपति ने बाइडन को भी लगाया फोन

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:46 PM IST

सार

फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, पुतिन ने मैक्रों से बातचीत के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं कहा, जिससे रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले का इशारा मिलता हो।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और रूस के राष्ट्रपति पुतिन।

– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

रूस और यूक्रेन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की। पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताते हुए कहा कि रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के दावे सिर्फ भड़काने वाली अनुमानबाजी है। हालांकि, इस बीच मैक्रों ने भी पुतिन को स्पष्ट लहजे में कहा है कि अगर रूसी सेना का बॉर्डर पर जुटना जारी रहा, तो गंभीरता से समझौते के मौके कम होते जाएंगे। 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks