राखी सावंत की नाराजगी हुई दूर, BF आदिल पर बरसाए फूल, खूब लुटाया प्यार


राखी सावंत और उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी का आखिरकार पैचअप हो गया। राखी के अपसेट होने के बाद आदिल फौरन उनसे मिलने मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट पर राखी ने आदिल पर फूल बरसाए और उनके गले लग गईं। इस दौरान वो इमोशनल भी हो गईं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले आदिल ने बताया था कि किस वजह से वो राखी से नहीं मिल पाए थे!

दरअसल, राखी सावंत (Rakhi Sawant) कल (20 जुलाई) को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। वो बहुत दुखी थीं और उन्होंने पपाराजी को बताया कि वो आदिल (Adil Khan) से मिलने दिल्ली गई थीं, लेकिन वो वहां नहीं आया। वो फ्लाइट में दो घंटे तक रोती रहीं। उन्होंने ये भी कहा कि अब वो आदिल को कॉल नहीं करेंगी। इसके बाद वो इंस्टाग्राम पर गम भरे पोस्ट भी शेयर कर रही थीं, जिसके बाद उनके फैंस ये कयास लगा रहे थे कि उनका ब्रेकअप हो गया है।

राखी की नाराजगी हुई दूर


हालांकि, अब राखी की आदिल से नाराजगी दूर हो गई है, क्योंकि आदिल उनसे मिलने मुंबई लौट आए। एयरपोर्ट पर ही राखी ने उन्हें इमोशनल होकर गले लगा लिया और उनपर फूलों की बारिश कर दी। दोनों साथ में बेहद खुश दिखे।

Rakhi Sawant Breakup: राखी सावंत को बॉयफ्रेंड आदिल ने दिया धोखा, एक्ट्रेस बोलीं- मैं बात नहीं करूंगी अब!
आदिल ने खूब लुटाया प्यार


आदिल ने भी राखी को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने राखी को अपनी बांहों में भर लिया और उन्हें बार-बार Kiss भी किया। उनको फिर से करीब देख उनके फैंस बहुत खुश हैं।

राखी सावंत से नहीं मिले बॉयफ्रेंड आदिल, बोलीं -आज मैं बहुत दुखी हूं

इस वजह से खफा हुई थीं राखी, आदिल ने बताई वजह


ये पूछे जाने पर उनके बीच क्या गलत हुआ था? आदिल ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से कहा, ‘राखी दिल्ली गई थी। उन्होंने सीधे मुंबई आने की बजाय बेंगलुरु आने का फैसला किया। बेशक वो जानती थीं कि मैं बेंगलुरु में हूं। वो वहां उतरीं और कहा कि मुझे उससे मिल लेना चाहिए, लेकिन मैं काम की वजह से ऐसी मीटिंग में बिजी था कि उसे छोड़ नहीं सकता था। वो नाराज हो गई और मुंबई चली आई। उसकी प्लानिंग थी कि वो मेरे साथ मुंबई लौटेगी।’ उन्होंने ये भी कहा कि उन दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।



image Source

Enable Notifications OK No thanks