Ranbir Alia Wedding: भाई रणबीर कपूर की शादी में यूं सजधज कर तैयार हुईं बहन रिद्धिमा कपूर, देखें तस्वीरें


आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। एक दिन पहले ही हुई मेहंदी की रस्म के बाद आज सितारे उनकी शादी के मौके पर पहुंच रहे हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कपूर खानदान के साथ ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में शरीक होने के लिए आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी भी पहुंचे हैं। वहीं बहन रिद्धिमा कपूर साहनी का खूबसूरत लुक देखने को मिला। 

शादी के लिए भाई रणबीर कपूर के घर वास्तु में पहुंची रिद्धिमा कपूर ने मीडिया के सामने पोज दिए। इसके साथ ही उनक खूबसूरत लुक हर किसी को देखने को मिला। रिद्धिमा कपूर ने अपने भाई रणबीर कपूर की शादी के लिए बीज गोल्ड कलर का लंहगा चुना। जिसमे वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

रिद्धिमा कपूर के साथ ही उनकी बेटी समारा ने प्रिटी पिंक कलर का आउटफिट पहना था। तो वहीं मां नीतू कपूर मल्टीकलर लहंगे में तैयार दिखीं। रिद्धिमा ने बीज गोल्ड कलर का लहंगा इस खास मौके के लिए चुना। जिस पर चमचमाती गोल्डन और सिल्वर धागों के साथ भारी-भरकम एंब्रायडरी की गई थी। 

वहीं इस बीज गोल्ड लहंगे के साथ ब्लाउज की डिजाइन भी हर किसी का ध्यान खींच रही थी। रिद्धिमा ने ऑर्नेट डिजाइन का ब्लाउज चुना था। जिस पर क्रिस्टल की ड्रापिंग्स की डिजाइन बनी थीं। इस गोल्डन एंब्रायडरी वाले लहंगे के साथ दुपट्टे को कंधे पर केप स्टाइल में लिया गया है। वहीं रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस बीज गोल्डन लहंगे के साथ हरे रंग के एमरॉल्ड के डबल लेयर नेकलेस के साथ चोकर नेकपीस कैरी किया है। जो कि अनकट डायमंड से बना है। 

वहीं बात करें मेकअप की तो ब्लश चिक्स के साथ ही ब्राउन शेड की लिपस्टिक के साथ मिड पार्टीशन बालों को पीछे की तऱफ ढीला सा बांधा गया है। वहीं बेटी समारा कपूर साहनी ने पिंक कलर का आउटफिट पहना है। जिसमे वो बेहद क्यूट नजर आईं। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks