Redmi Pad 5: कम कीमत में अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग से होगा लैस! लॉन्च से पहले जानें सभी संभावित फीचर्स


नई दिल्ली। Redmi Pad 5 को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इस टैबलेट के बारे में Redmi की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, एक नई रिपोर्ट जरूर सामने आई है जिसमें Redmi Pad 5 के कुछ मुख्य फीचर्स और कीमत की डिटेल्स लीक हुई हैं। कहा जा रहा है कि इसकी कीमत कम हो सकती है। Xiaomi ने पहले ही भारत में Xiaomi Pad 5 को पेश किया था। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 10.95 इंच का 2.5K+ डिस्प्ले दिया गया है। टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसके अनुसार, Redmi Pad 5 जल्द ही भारत में आ सकता है। एक आईटी होम रिपोर्ट ने इसकी लॉन्च कीमत और प्रमुख फीचर्स के बारे में बताया है।

Redmi Pad 5 की कीमत:

Redmi Pad 5 की कथित तौर पर चीन में कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,100 रुपये) होगी। Xiaomi Pad 5 की भारत में कीमत 26,999 रुपये है। ऐसे में Redmi Pad 5 की कीमत इसी के आस-पास या फिर इससे कम हो सकती है।

Redmi Pad 5 के फीचर्स:

आईटी होम की रिपोर्ट के अनुसार, यह टैबलेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G SoC से लैस होगा। यह SA और NSA ड्यूल 5G मोड को सपोर्ट कर सकता है। यह टैबलेट अल्ट्रा-लीनियर क्वाड-स्पीकर सेटअप से लैस हो सकता है। इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होने की उम्मीद है। इसकी बैटरी कितनी होगी अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, Redmi Pad 5 में 30W अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह टैबलेट MIUI PadOS 13 पर काम कर सकात है। टैबलेट में AI फोटोग्राफी क्षमताओं के साथ Sony इमेज सेंसर दिया जा सकता है।

Xiaomi Pad 5 को भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यह स्नैपड्रैगन 860 SoC से लैस है। इसमें एड्रेनो 640 GPU दिया गया है। इसमें 10.95 इंच 2.5K+ (2560×1600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Xiaomi Pad 5 में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8720mAh की बैटरी दी गई है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks