रूस का दावा: यूक्रेन में ‘जैविक’ हथियार के लिए पैसे भेज रहा अमेरिका, चीन बोला-जांच होनी चाहिए


वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:52 AM IST

सार

यूक्रेन में जैविक हथियार के लिए पैसे भेजने के रूसी दावे पर अमेरिका ने कहा कि पुतिन दुनिया के सामने झूठी अफवाह फैला रहे हैं। पुतिन खुद इस तरह के अवैध कामों में संलिप्त रहते आए हैं।

वलोडिमिर जेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन और जो बाइडन

वलोडिमिर जेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन और जो बाइडन
– फोटो : Graphics- Harendra

epaper

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

ख़बर सुनें

विस्तार

युद्ध संकट के बीच रूस ने दावा किया है कि अमेरिका यूक्रेन को जैविक हथियार के लिए वित्त पोषित कर रहा है। रूस ने कहा कि यूक्रेन में अपने सैन्य ऑपरेशन के दौरान वहां जैविक हथियार बनाने के मजबूत सबूत मिले हैं और इसके पीछे अमेरिका का हाथ है। वहीं इस दावे को लेकर  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को एक बैठक भी बुलाई। इस बैठक में अमेरिका ने भी पलटवार किया। अमेरिका ने कहा कि रूस दुनिया के सामने झूठी अफवाह फैला रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ही इस तरह के अवैध काम को अंजाम देते आए हैं।



Source link

Enable Notifications OK No thanks