वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 03 Mar 2022 08:44 PM IST
सार
दिमित्री रोगोजिन ने इस मामले को लेकर एक ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, ‘बैकोनुर में रॉकेट लॉन्च करने वाले कर्मचारियों ने रॉकेट पर लगे कई देशों के झंडों को हटाने का फैसला किया है। इसके बाद हमारा रॉकेट और ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।’
रूस के स्पेस रॉकेट पर सिर्फ तिरंगे को मिली जगह।
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
यूक्रेन पर हमले की वजह से रूस पर लगातार कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। ऐसे में रूस के कर्मचारियों ने अपने स्पेस रॉकेट से अमेरिका, ब्रिटेन और जापान के झंडे हटा दिए। हालांकि, उन्होंने स्पेस रॉकेट पर सिर्फ तिरंगे को बरकरार रखा। बता दें कि जापान, अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, जबकि भारत ने सीधे तौर पर मॉस्को का विरोध जताने से परहेज किया है।
वायरल हो रहा रूस का वीडियो
बता दें कि ट्विटर पर रूस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोमॉस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने पोस्ट किया है। इसमें रूस के कर्मचारी अमेरिका, यूरोप और जापान के झंडे हटाते नजर आए। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो सोयूज रॉकेट का है, जो कजाखस्तान के बैकोनुर कोस्मोड्रोम में रखा है।
रूस की स्पेस एजेंसी के प्रमुख ने लिखी यह बात
Стартовики на Байконуре решили, что без флагов некоторых стран наша ракета будет краше выглядеть. pic.twitter.com/jG1ohimNuX
— РОГОЗИН (@Rogozin) March 2, 2022
ब्रिटेन ने भी लगाए कई प्रतिबंध
बता दें कि ब्रिटेन ने गुरुवार (तीन मार्च) को भी स्पेस और एविएशन सेक्टर में काम करने वाली रूस की कई कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाए। ऐसे में ये कंपनियां ब्रिटिश इंश्योरेंस और री-इंश्योरेंस सर्विस की सहूलियत हासिल नहीं कर सकेंगी। दरअसल, ब्रिटेन ने यह कदम यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में उठाया है।