Russia Ukraine War Live: रूस ने की मैरियूपोल में युद्धविराम की घोषणा, चेर्नोबिल भी छोड़ रहे पुतिन के सैनिक


09:23 AM, 31-Mar-2022

रूस ने की मैरियूपोल में युद्धविराम की घोषणा

रूसी प्रशासन ने यूक्रेन के मैरियूपोल में युद्धविराम की घोषणा कर दी है। इसके अलावा चेर्नोबिल से भी रूसी सैनिकों की वापसी हो रही है।

08:55 AM, 31-Mar-2022

यूक्रेन का लगभग आधा हिस्सा रूसी विस्फोटकों से प्रदूषित 

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कीव के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन का लगभग आधा क्षेत्र रूसी विस्फोटकों से प्रदूषित हो गया।

07:56 AM, 31-Mar-2022

रूसी सैनिक अपने स्वयं के उपकरणों को तोड़ रहे

ब्रिटेन के जासूसी सेवा प्रमुख ने अमेरिका के हवाले से बताया है कि कुछ रूसी सैनिक अपने स्वयं के उपकरणों को तोड़ रहे हैं। क्योंकि राष्ट्रपति पुतिन के सलाहकार पुतिन को कुछ भी सच नहीं बता रहे हैं। 

07:35 AM, 31-Mar-2022

Russia Ukraine War Live: रूस ने की मैरियूपोल में युद्धविराम की घोषणा, चेर्नोबिल भी छोड़ रहे पुतिन के सैनिक

रूस-यूक्रेन के बीच आज 36वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देशों में से कोई भी एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि उनकी सेना देश के पूर्व में रूसी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर रही है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस-यूक्रेन के बीच आज एक बार फिर से शांति वार्ता की जाएगी।



Source link

Enable Notifications OK No thanks