Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट के पास गिरी रूसी मिसाइल, कीव में एक भारतीय को लगी गोली


08:03 AM, 04-Mar-2022

बाइडन-जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत

यूक्रेन को जापोरीझझया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी मिसाइल से हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर जेलेंस्की से टेलीफोनिक वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच सैन्य, आर्थिक और मानवीय सहायता पर भी बात हुई है। 

07:55 AM, 04-Mar-2022

यूक्रेन ने तीन हजार भारतीयों को बनाया बंधक- पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जंग के बीच बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने करीब तीन हजार भारतीय छात्रों को बंधक बनाया है। हम भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में पूरी मदद करेंगे। रूसी सेना की ओर से रिहायशी इलाकों में हमला नहीं किया जा रहा है। यूक्रेन ने इन इलाकों में सैनिक और टैंक तैनात किए हैं। कोई फासिस्ट ही ऐसा कर सकता है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना विदेशियों को जाने नहीं दे रही है। रूसी सैनिकों ने बंधकों को रिहा कराया है। 

07:50 AM, 04-Mar-2022

यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग

रूसी हमले में यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, रूसी मिसाइल प्लांट के पास गिरी, जिससे यह घटना हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रमुख सलाहकार ने जापोरीझझया न्यूक्लियर प्लांट में आग का वीडियो ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। 

 

07:34 AM, 04-Mar-2022

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट के पास गिरी रूसी मिसाइल, कीव में एक भारतीय को लगी गोली

यूक्रेन में कीव पर कब्जे की जंग लगातार जारी है। इस बीच एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर है। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि, मुझे आज कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर मिली है, जिसके बाद उसे वापस ले जाया गया। उन्होंने बताया कि, हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की कोशिश कर रहे हैं। 





Source link

Enable Notifications OK No thanks