Russia Ukraine War Live: यूक्रेनी शहर के मेयर को रूसी सेना ने किया अगवा, जेलेंस्की ने बताया-लोकतंत्र की हत्या


08:13 AM, 12-Mar-2022

यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके

समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके सुने गए हैं। इसके अलावा कीव के बाहर के क्षेत्रों में भी भारी लड़ाई चल रही है, जिसमें बुका, इरपिन और होस्टोमेल शामिल हैं।

08:06 AM, 12-Mar-2022

यूक्रेनी शहर के मेयर को रूसी सेना ने किया अगवा

यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर के मेयर इवान फेडोरोव का कथित तौर पर रूसी सेना द्वारा अपहरण कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मेयर ने रूसी  सेना को सहयोग करने से इनकार कर दिया था। वहीं इस घटना की निंदा करते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मेलिटोपोल के मेयर का अपहरण लोकतंत्र के खिलाफ एक युद्ध अपराध है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सभी लोकतांत्रिक देशों में 100% लोग इसके बारे में जानेंगे और फिर इसका विरोध करेंगे।

07:44 AM, 12-Mar-2022

Russia Ukraine War Live: यूक्रेनी शहर के मेयर को रूसी सेना ने किया अगवा, जेलेंस्की ने बताया-लोकतंत्र की हत्या

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 17 वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रूसी सैनिक यूक्रेन पर बम बरसाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी प्रशासन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता पर पाबंदी लगा दी है। वहीं इंटरनेशनल कोर्ट में भी रूस को घेरने की तैयारी हो रही है।



Source link

Enable Notifications OK No thanks