Sadhna Gupta Death: साधना गुप्ता के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, मुलायम के आवास पर पहुंचे अखिलेश यादव


06:27 PM, 09-Jul-2022

अपर्णा ने किया ट्वीट, निःशब्द हूँ मै !

साधना गुप्ता की बहू व भाजपा नेता अपर्णा यादव ने ट्वीट किया कि निःशब्द हूँ मै ! मेरी पूज्य सासू माँ का निधन हो गया। ॐ शान्ति

 

05:56 PM, 09-Jul-2022

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह ने बादल ने साधना गुप्ता के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि साधना गुप्ता जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं यादव परिवार के साथ हैं।

 

05:14 PM, 09-Jul-2022

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शान्ति…

 

05:12 PM, 09-Jul-2022

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव, मुलायम सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं व कई वरिष्ठ नेताओं का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है।

05:09 PM, 09-Jul-2022

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

 

05:04 PM, 09-Jul-2022

ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर शोक जताया है

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना गुप्ता के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति

 

04:49 PM, 09-Jul-2022

Sadhna Gupta Death: साधना गुप्ता के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, मुलायम के आवास पर पहुंचे अखिलेश यादव

– साधना गुप्ता के निधन पर समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर उन्हें श्रद्घांजिल दी गई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

केशव ने ट्वीट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रभु पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दे और मुलायम सिंह यादव व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।

 





Source link

Enable Notifications OK No thanks