6GB रैम, 32MP सेल्‍फी कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ सैमसंग Galaxy S20 FE 2022 फोन लॉन्‍च


Samsung Galaxy S20 FE 2022 स्‍मार्टफोन को साउथ कोरिया में लॉन्च कर दिया गया है। नए सैमसंग फोन का मॉडल नंबर SM-G781NK22 या SM-G781NK है। यह उसी गैलेक्सी S20 FE 5G के जैसा है, जिसे सितंबर 2020 में दुनियाभर में लॉन्‍च किया गया था। हालांकि इसे मौजूदा मॉडल की तुलना में कम दाम में लाया गया है। Galaxy S20 FE 2022 स्‍मार्टफोन में 120Hz का सुपर AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 4500mAh की बैटरी समेत कई फीचर्स हैं। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर लगाया गया है। 
 

Samsung Galaxy S20 FE 2022 के दाम 

Samsung Galaxy S20 FE 2022 की कीमत 6GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 699,600 KRW (लगभग 43,600 रुपये) तय की गई है। यह गैलेक्सी S20 FE से 200,200 KRW (लगभग 12,400 रुपये) कम है, जिसे 2020 में 899,800 KRW (लगभग 56,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। फोन को क्लाउड वाइट, क्लाउड लैवेंडर और क्लाउड नेवी कलर्स में लाया गया है। 

यह फोन AKG हेडसेट के बिना आता है, जो साउथ कोरिया में ओरिजिनल मॉडल के साथ उपलब्ध हैं। साउथ कोरिया के अलावा बाकी मार्केट्स में Samsung Galaxy S20 FE 2022 की उपलब्धता और कीमत के बारे में अभी कोई डिटेल नहीं है। 

Samsung Galaxy S20 FE 5G को इंडिया में मार्च 2021 में 8GB + 128GB मॉडल के लिए 55,999 रुपये के प्राइस टैग में लॉन्च किया गया था। इसका 4G ऑप्‍शन भी 44,999 रुपये में लाया गया था। 
 

Samsung Galaxy S20 FE 2022 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Samsung Galaxy S20 FE 2022 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस Galaxy S20 FE 5G की तरह ही हैं। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी + (1,080×2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले है, जिसमें 20: 9 का आस्पेक्ट रेश्यो और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह 6GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर है। फोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

Samsung Galaxy S20 FE 2022 में 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। यह 5G, 4G LTE, Wi-Fi, NFC और USB टाइप-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें 4,500mAh की बैटरी है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  वायरलैस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। फोन को IP68 सर्टिफ‍िकेशन मिला है, जो इसे पानी और धूल के नुकसान से बचाता है। इसका वजन 190 ग्राम है। 
 

Source link

Enable Notifications OK No thanks