सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव 2022: यूपीएससी, भारतीय तटरक्षक समेत विभिन्न विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानिए डिटेल


09:11 AM, 15-Mar-2022

Sarkari Naukri: भारतीय तटरक्षक में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय तटरक्षक, मुख्यालय तटरक्षक क्षेत्र, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार ने इंजन ड्राइवर, सारंग लस्कर और प्रथम श्रेणी लस्कर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

06:06 PM, 14-Mar-2022

सरकारी नौकरी रिजल्ट लाइव: सिडबी भर्ती 2022 रिक्तियों का विवरण

  • पद का नाम: जनरल स्ट्रीम में ग्रेड ‘ए’ में सहायक प्रबंधक
  • रिक्ति की संख्या: 100
  • वेतनमान : 55,600 से 70,000/- प्रतिमाह लगभग।

05:15 PM, 14-Mar-2022

Sarkari Vacancy: Bank Jobs 2022

  1. सिडबी सहायक प्रबंधक भर्ती ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 24 मार्च, 2022
  2. सिडबी सहायक प्रबंधक भर्ती ऑनलाइन परीक्षा की तिथि – 16 अप्रैल, 2022
  3. सिडबी सहायक प्रबंधक भर्ती साक्षात्कार का संभावित कार्यक्रम – मई, 2022

04:23 PM, 14-Mar-2022

Sarkari Naukri: SIDBI Recruitment 2022

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sidbi.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बैंक में सहायक प्रबंधक ग्रेड-ए – सामान्य स्ट्रीम के 100 पदों पर रिक्तियां हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा पर आधारित होगा, जिसमें वस्तुनिष्ठ परीक्षा के साथ-साथ व्यक्तिगत साक्षात्कार भी शामिल होगा। 

03:48 PM, 14-Mar-2022

Sarkari Naukri Results: सिडबी की ग्रेड-ए जनरल स्ट्रीम भर्ती शुरू

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) की ओर से ग्रेड-ए जनरल स्ट्रीम में भर्ती शुरू की गई है। सिडबी भर्ती 2022 में अधिकारियों के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

03:02 PM, 14-Mar-2022

Govt Jobs Results: भारतीय नौसेना में सिविलियन कार्मिक भर्ती

भारतीय नौसेना में सिविलियन कार्मिक के 127 पदों पर आवेदन के लिए सभी पात्र उम्मीदवारों को विनिर्दिष्ट मानदंडों के अनुरूप शारीरिक फिटनेस परीक्षा से गुजरना होगा। अंतरिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रदर्शन/ मूल्यांकन के आधार पर तैयार मेरिट सूची पर आधारित होगी। 

02:12 PM, 14-Mar-2022

Sarkari Naukri: नौसेना की सिविलियन कार्मिक भर्ती

भारतीय नौसेना की सिविलियन कार्मिक भर्ती के सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु, आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

01:50 PM, 14-Mar-2022

सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव 2022: भारतीय नौसेना में सिविलियन कार्मिक की भर्तियां

भारतीय नौसेना में सिविलियन कार्मिक की भर्तियां निकली हैं। नौसेना की ओर से सिविलियन कार्मिक के 127 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

01:08 PM, 14-Mar-2022

Govt Jobs and Sarkari Exam: SSC Phase 8 Result

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने फेज-8 भर्ती परीक्षा, 2020 देने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि जिनके नाम परिणाम की कट ऑफ सूची में आए हैं, वह 22 मार्च तक सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ में अपने आवेदन पत्र को साथ रखकर स्क्रूटनी के लिए संबंधित क्षेत्र के कार्यलय पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दें। 

12:53 PM, 14-Mar-2022

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में रिक्तियां

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों का चयन गेट 2022 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा।आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च, 2022 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट engineersindia.com पर आवेदन कर सकते हैं। 

12:01 PM, 14-Mar-2022

Sarkari Job 2022: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में भर्ती

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से प्रतिनियुक्ति के आधार पर महाप्रबंधक (तकनीकी) के कुल 15 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2022 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए nhai.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

11:42 AM, 14-Mar-2022

सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव 2022: यूपीएससी, भारतीय तटरक्षक समेत विभिन्न विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानिए डिटेल

दिल्ली विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव कॅालेज में प्रोफेसर/ एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर विभिन्न रिक्तियां हैं। इनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट andcollege.du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks