Sri Lanka Crisis Live: श्रीलंका में कर्फ्यू हटाया गया, राष्ट्रपति गोतबाया ने अब तक नहीं दिया इस्तीफा


10:11 AM, 14-Jul-2022

श्रीलंका में कर्फ्यू हटा

श्रीलंकाई अधिकारियों ने गुरुवार को पश्चिमी प्रांत में राजधानी में हिंसा भड़कने के बाद लगाए गए कर्फ्यू को हटा लिया है। वहीं राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे, जो मालदीव भाग गए हैं, ने अभी तक अपना त्याग पत्र जमा नहीं किया है।

09:40 AM, 14-Jul-2022

राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने अब तक नहीं दिया इस्तीफा

श्रीलंका के संसद के स्पीकर को राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे से अभी तक इस्तीफा पत्र  नहीं मिला है। इसकी जानकारी स्पीकर के कार्यालय की तरफ से दी गई है।

08:18 AM, 14-Jul-2022

विपक्षी नेता ने चीन को लताड़ा, भारत को सराहा

राष्ट्रपति की रेस में आगे चल रहे विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा ने कहा कि चीन ने श्रीलंका की कोई आर्थिक मदद नहीं की है लेकिन भारत ने हमारे संकट के समय हर संभव मदद करने की कोशिश की है। भारत ने अनाज और दवाई पहुंचाकर हमारे लोगों की बहुत मदद की है। इस दौरान प्रेमदासा ने पीएम मोदी, वित्त मंत्री और भारत की जनता का धन्यवाद किया।

08:16 AM, 14-Jul-2022

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने श्रीलंका को दिया संदेश

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि संघर्ष के मूल कारणों और प्रदर्शनकारियों की शिकायतों का समाधान किया जाए। मैं सभी पार्टी नेताओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए समझौते की भावना को अपनाने का आग्रह करता हूं।

07:55 AM, 14-Jul-2022

Sri Lanka Crisis Live: श्रीलंका में कर्फ्यू हटाया गया, राष्ट्रपति गोतबाया ने अब तक नहीं दिया इस्तीफा

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के मालदीव छोड़कर सिंगापुर चले जाने के कयास लग रहे हैं। गुरुवार देर रात खबर आई कि वह मालदीव से सिंगापुर जाने के लिए एक निजी जेट की प्रतीक्षा कर रहे थे।  मालदीव के सूत्रों ने बताया कि देश छोडने में राजपक्षे की मदद मालदीव संसद के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद ने की। निर्वासन के दौरान नाशीद श्रीलंका में ही रहे थे। राष्ट्रपति और सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध के बीच श्रीलंका में देशव्यापी कर्फ्यू लगा दिया गया। हालांकि यह कर्फ्यू आज सुबह तक के लिए ही था। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks