Stock Market Closed: सेंसेक्स 866 अंक टूट कर बंद हुआ, निफ्टी में आई 271 अंकों की गिरावट


बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 06 May 2022 04:01 PM IST

सार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 980.45 अंक टूटकर 54,721.78 अंक पर आ गया था तो निफ्टी 300.15 अंक की गिरावट के साथ 16,382.50 पर पहुंच गया था।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 866.65 अंक की गिरावट के साथ 54,835.58 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 272.40 अंक लुढ़ककर 16,411.25 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 980.45 अंक टूटकर 54,721.78 अंक पर आ गया था तो निफ्टी 300.15 अंक की गिरावट के साथ 16,382.50 पर पहुंच गया था।

 



Source link

Enable Notifications OK No thanks