श्रीलंका: राजधानी कोलंबो के कई हिस्सों में लगा कर्फ्यू, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उठाया सख्त कदम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:21 AM IST

सार

श्रीलंका भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वहीं लोग अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।

ख़बर सुनें

कोलंबो के कई हिस्सों में तत्काल प्रभाव से पुलिस कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि कोलंबो नॉर्थ, कोलंबो साउथ, कोलंबो सेंट्रल और नुगेगोडा पुलिस डिवीजनों में अगली सूचना तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वहीं लोग अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। गुरुवार को पुलिस ने मिरिहाना में राष्ट्रपति के निवास की ओर जाने वाले पेंगिरिवाट्टा मावथा के पास इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों की थीं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले
इसके कुछ घंटों के बाद ही कोलंबो में कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। इससे पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और पानी का इस्तेमाल किया था और वहीं आंदोलन काफी हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर और अन्य वस्तुओं को फेंका इससे सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा था।

बाद में आसपास के क्षेत्र में कम से कम दो आग लगने की भी सूचना मिली, जिसमें सोशल मीडिया पर एक फोटो में साथ तनावपूर्ण स्थिति के बीच एक जली हुई बस दिखाई दे रही थी। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथ में तख्तियां लिए हुए और नारेबाजी की। श्रीलंका में लोग सरकार से ईंधन की कमी, बिजली संकट, गैस की कमी और बढ़ती कमोडिटी की कीमतों का तत्काल समाधान की बात कर कहा रहे हैं।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks