हिजाब विवाद में कूदा तालिबान: प्रदर्शन कर रही लड़कियों का किया समर्थन, कहा-‘इस्लामिक मूल्यों के लिए ये खड़ी हैं

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:56 PM IST

सार

तालिबान ने हिजाब के लिए प्रदर्शन कर रही मुस्लिम लड़कियों का समर्थन किया है। उसने अल्लाहू अकबर बोलती कर्नाटक की बुर्के वाली वायरल लड़की की प्रशंसा की है।
 
ख़बर सुनें

कर्नाटक का हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है लेकिन नेताओं की बयानबाजी जारी है। इसी बीच तालिबान भी हिजाब विवाद में कूद पड़ा है। उसने हिजाब के लिए प्रदर्शन करने वाली मुस्लिम लड़कियों का समर्थन किया है। तालिबान ने कर्नाटक की मुस्लिम लड़कियों की प्रशंसा करते हुए लिखा कि ये लड़कियां इस्लामिक मूल्यों के लिए खड़ी हैं।

अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के उप प्रवक्ता इनामुल्ला समांगनी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘भारतीय मुस्लिम लड़कियों का हिजाब के लिए संघर्ष दिखाता है कि हिजाब सिर्फ अरब, ईरान और पाकिस्तान की संस्कृति नहीं है बल्कि इस्लामिक मूल्य है। जिसके लिए दुनिया भर में मुस्लिम लड़कियां विभिन्न तरीकों से बलिदान करती हैं और अपने धार्मिक मूल्य की रक्षा करती हैं’।

वायरल बुर्के वाली लड़की की तारीफ
समांगनी ने बुर्के में कर्नाटक की लड़की की तस्वीर भी शेयर की है। अल्लाहू अकबर बोलते हुए इस लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उसने कहा कि इस बुर्का वाली लड़की का तालिबान के कई सीनियर अधिकारी प्रशंसा कर रहे हैं. उसने कहा कि तालिबान बुर्के के लिए लड़ रही इन लड़कियों का समर्थन करता है। 

वहीं तालिबानी प्रवक्ता ने एक पाकिस्तानी के ट्वीट पर पलटवार किया। पाकिस्तानी यूजर ने लिखा कि कर्नाटक की मुस्लिम लड़कियां सेक्युलिरज्म के लिए लड़ रही हैं। जिसके बाद समांगनी ने लिखा कि वह एक फेक सेक्युलरिस्ट है क्योंकि हिजाब के लिए प्रदर्शन कर रही लड़कियों को सेक्युलर कहकर वह इस्लाम के प्रति दुश्मनी दिखा रहा है।

अफगानिस्तानी महिलाओं ने किया था हिजाब का विरोध
तालिबान ने सत्ता में आते ही महिलाओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया था। वहीं महिलाओं के अधिकार का हनन करते हुए तालिबान ने टीवी शो में महिला कलाकारों को काम करने से रोक दिया है। उन्होंने महिलाओं को हर समय ढंके रहने का आदेश दिया था। जिसके बाद अफगान में कई महिलाओं ने हिजाब रूल का विरोध किया था। 

कर्नाटक में एक जनवरी से हिजाब पर विवाद शुरू है। जब एक शिक्षण संस्थान में 6 मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर क्लास करने से मना कर दिया गया। कॉलेज प्रबंधन ने हिजाब को कॉलेज के ड्रेस नियमों के खिलाफ बताया। तब से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks