Tata मोटर्स बड़ी कंपनियों को मात देकर बनी नंबर 1, ये हैं सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारें


भारत में इलेक्ट्रिक कारों का चलन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। बड़े स्तर पर ईवी के निर्माण के साथ लागत में और भी कमी आ सकती है। अगर बिक्री की बात करें तो इलेक्ट्रिक कार की बिक्री सितंबर 2022 में 3,419 यूनिट रही, जिसमें साल दर साल के हिसाब से 172% और 5.62% महीने दर महीने की ग्रोथ हुई।

Tata भारत में नंबर 1 पैसेंजर व्हीकल ब्रांड बना हुआ है। Tiago EV के लॉन्च के साथ, Tata मोटर्स ने अपने 4W EV पोर्टफोलियो में विस्तार किया है। 82.80% मार्केट शेयर के साथ Tata मोटर्स देश में 4W EV रेवोल्यूशन में डील कर रहा है। Nexon EV Prime, Nexon EV Max और Tigor EV ने मिलकर 2,831 यूनिट्स की बिक्री की और 217.02 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ और 2.39 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की। ये लाभ सितंबर 2021 में बेची गई 893 यूनिट्स और अगस्त 2022 में 2,765 यूनिट्स से अधिक है।

Tata के लिए वॉल्यूम गेन 1,938 यूनिट्स साल दर साल और 66 यूनिट महीने दर महीने की ग्रोथ रही। 2023 में Tiago EV डिलीवरी शुरू होने के साथ Tata की 4W ईवी सेल नई स्तर तक जा सकती है। दूसरे नंबर पर MG ZS EV है। इसने बीते महीने 280 यूनिट्स की बिक्री की, जो बीते माह 327 यूनिट्स से ज्यादा थी और 14.37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की और 11.39 प्रतिशत महीने दर महीने की गिरावट दर्ज की। MG ZS EV का मार्केट शेयर 9.76 प्रतिशत है।

खास बात यह है कि Mahindra eVerito की बिक्री बीते महीने 112 यूनिट्स की बिक्री के साथ मजबूत हो रही है, बीते साल इसी समय में 19 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और एक महीने पहले 17 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। eVerito ने 489.47 प्रतिशत साल दर साल ग्रोथ और 558.82 प्रतिशत महीने दर महीने की ग्रोथ दर्ज की। अगस्त 2022 में मार्केट शेयर 0.53 प्रतिशत से बढ़कर 3.28 प्रतिशत हो गया।

Hyundai Kona EV सितंबर 2022 में बेची गई 74 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर है, बीते साल सिर्फ 7 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और बीते महीने 73 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। Kona EV ने साल दर साल पर 957.14% की ग्रोथ देखी, जिसमें 67 यूनिट्स और 1.37 प्रतिशत महीने दर महीने की ग्रोथ देखी। BYD e6 को PV और CV के रूप में बेचा जाता है तो बिक्री में ग्रोथ नजर आ रही है। बीते साल BYD e6 1 यूनिट नहीं बेच पाई थी और अगस्त 2022 में 45 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। हालांकि बीते महीने बिक्री 63 यूनिट्स रही जो कि 40 प्रतिशत महीने दर महीने की ग्रोथ है।

बीएमडब्ल्यू ईवी iX और i4 के साथ 27 यूनिट्स बेचने में कामयाबी रही और एक माह पहले बेची गई 25 यूनिट्स में 8% की ग्रोथ नजर आई। Porsche Taycan ने 13 यूनिट्स बेचीं और अगस्त 2022 में बेचीं गई 7 यूनिट्स के मुकाबले में 85.71% महीने दर महीने की ग्रोथ दर्ज की।  Audi e-tron की 10 यूनिट्स बिकीं। सितंबर 2021 में 6 यूनिट्स की बिक्री और अगस्त 2022 में 14 यूनिट्स की बिक्री के साथ ऑडी ने सालाना आधार पर 66.67 प्रतिशत और महीने दर महीने के आधार पर 28.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।

Source link

Enable Notifications OK No thanks