Tecno Spark 8P: बजट रेंज में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस


नई दिल्ली। Tecno जल्द ही भारत में Tecno Spark 8P लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी है। एक वीडियो पोस्ट के जरिए कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स और डिजाइन की जानकारी दी है। इस डिवाइस को इस महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Tecno Spark 8P के रेंडर और प्रमुख फीचर्स भी लीक हो गए हैं। कंपनी के आधिकारिक हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो से इस बात की जानकारी मिली है कि फोन 7GB की वर्चुअल रैम तकनीक से लैस होगा जो इंटरनल स्टोरेज से जगह बनाएगा। टीजर से पता चला है कि फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन को ब्लू कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

Tecno Spark 8P के संभावित फीचर्स:

इसमें 6.6 इंच का फुल-एचडी+ रिजोल्यूशन दिया जाएगा। साथ ही इसमें ड्यूल-पैटर्न वाले डिजाइन के साथ एक प्लास्टिक बैक भी दिया जा सकता है। फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, दो 2MP सेंसर दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में फ्रंट में 8MP का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो G70 SoC से लैस है।

इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जाने की उम्मीद है। साथ ही 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।ठ Tecno Spark 8P में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और DTS स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। फोन को फिरोजा सियान, अटलांटिक ब्लू, आइरिस पर्पल और कोको गोल्ड कलर में पेश किया जा सकता है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks