हर भारतीय नागरिक के फोन में होनी चाहिए ये 5 सरकारी ऐप्स, नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, फोन से ही होगा हर काम


नई दिल्ली। अगर आप भारतीय हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया पहल के तहत कई ऐप्स बनाई हैं जो आपको कई तरह की सर्विसेज उपलब्ध कराता है। इस महामारी की स्थिति में, इन ऐप्स का हर भारतीय नागरिक के फोन में होना बेहद जरूरी हो चला है। इन ऐप्स को समाज के हर तबके के लिए लाया गया है। ऐसे में आपको इन ऐप्स को अपने फोन में जरूर रखना चाहिए। हम आपको यहां टॉप 5 भारत सरकार द्वारा बनाई गई ऐप्स के बारे में बता रहे हैं।

Digilocker: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने क्लाउड में सेव्ड दस्तावेजों को एक्सेस किया जा सकता है। यह ऐप सभी आधार धारकों को उनके वेरिफाइड डॉक्यूमेंट्स जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, व्हीकल रजिस्ट्रेशन, मार्कशीट आदि। इन्हें आप डिजिटल रूप से Digilocker में सेव रख सकते हैं। कानूनी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की कॉपीज को अपलोड करने के लिए इसमें 1GB की अतिरिक्त स्टोरेज दी गई है।

mParivahan: यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा बनाई गई ऐप है। यह क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों और वाहनों की जानकारी को लेकर बनाई गई है। यह आपको आपके पास के RTO के बारे में भी बताएगा और साथ ही प्रदूषण जांच केंद्र की जानकारी भी देगा। इस ऐप का उपयोग करके मॉक ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

mPassport: विदेश मंत्रालय पासपोर्ट सेवा परियोजना ने इसे पेश किया है। यह ऐप आम जनता द्वारा पासपोर्ट सेवाओं के लिए बनवाई गई है। यह ऐप पासपोर्ट सर्विस सेंटर का पता लगाने, आवेदन की स्थिति को चेक करने जैसे काम करने की अनुमति देता है।

Umang: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन के साथ मिलाकर इस ऐप को बनाया गया है। यहां से आप कई सरकारी काम कर सकते हैं। यहां से आप ईपीएफओ, सिलेंडर, डॉक्यूमेंट्स के कई काम किए जा सकते हैं।

BHIM UPI App: यह ऐप यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर आधारित नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विकसित की गई है। यह ऐप आपको यूपीआई पेमेंट एड्रेस से गैर-यूपीआई-आधारित अकाउंट में पैसे भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देता है। यह क्यूआर कोड को अकाउंट नंबर, IFSC कोड या MMID कोड के साथ स्कैन करके होता है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks