हिमाचल के इस विभाग में निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी


सिविल लेबर (पोर्टर) के पदों पर बंपर भर्ती

सिविल लेबर (पोर्टर) के पदों पर बंपर भर्ती

हिमाचल एचपीसी (Himachal Hill Porter Company) ने सिविल लेबर (पोर्टर) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर अप्लाई करने का इरादा रखते हैं वे HHPC की ऑफिशियल वेबसाइट himachalhillportercompany.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी पदों के लिए 1 जून यानी आज से वॉक इन इंटरव्यू शुरू हो गए हैं, जो 4 जून सुबह 8 से लेकर 2 बजे तक जारी रहेंगे।

600 पदों के लिए भर्ती निकाली

600 पदों के लिए भर्ती निकाली

सिविल लेबर (पोर्टर) के पदों से जुड़े 600 पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। जिनमें पोर्टर्स के 500 पद हैं। सहायक/असैनिक कर्मचारी के 50, सफाईवाला के 10 और जेसीबी ऑपरेटर/मित्र के 40 पदों पर भर्ती होनी है। वहीं पात्रता की बात करें तो उम्मीदवार भारत का पुरुष नागरिक हो। 01 जून 2022 को आयु 18 से 40 साल के बीच का होना चाहिए। मेडिकल और फिजिकल फिट हो, किसी भी संक्रामक बीमारी से ग्रस्त ना हो। वोटर आईडी/ राशनकार्ड/ आधारकार्ड धारक होना चाहिए। किसी भी तरह से कानूनी कार्रवाई से मुक्त होना जरूरी है।

सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू से सलेक्शन

सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू से सलेक्शन

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए अवैरी पाटी, रामपुर बुशहर, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) जाना होगा। वहीं ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन एक बार जरूर पढ़ें, जिसमें वॉक-इन-इंटरव्यू के साथ कागजातों की जानकारी दी गई है। बता दें कि पोर्टर्स कंपनी 179 दिनों की संविदात्मक (अस्थाई) आधार पर भर्ती करेगी।

अच्छी खासी सैलेरी

अच्छी खासी सैलेरी

वहीं भर्ती के बाद मिलने वाले वेतन की बात करें तो मेट/नाई/धोबी/कुक/टेलर/इक्प्टरपेयरर/कारपेंटर की सैलेरी 27,900 होगी। इसके अलावा पोर्टर और सफाई वाला का भी इतना ही वेतनमान यानी 27,900 रुपए होगा। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान व्यक्ति को उसकी उपलब्धता के आधार पर फिल्ड टाइम टेंटेड आवास दिया जाएगा। उम्मीदवार को कोरोना वैक्सीन का प्रमाण पत्र लाना जरूरी है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks