ये हैं टॉप 5 ईयरफोन्स जो आते हैं आपके बजट में, म्यूजिक का मजा कर देंगे दोगुना


नई दिल्ली। World Music Day 2022: आजकल इयरफोन सबसे आम एक्सेसरी में से एक है जिसका इस्तेमाल हम सभी रोजाना करते हैं। चाहे गानें सुनना हो या फिर कोई ऑडियोबुक सुननी हो या फिर किसी से बात करनी हो, ईयरफोन हमारे काफी काम आते हैं। एक दमदार बेस और सटीक टोन वाला ईयरफोन खरीदना कई बार मुश्किल हो जाता है क्योंकि हमें बेहतर विकल्प नहीं मिल पाता है। आज World Music Day है और आज हम आपको टॉप 5 सस्ते ईयरफोन्स की लिस्ट दे रहे हैं जो ब्रांडेड होने के साथ-साथ एक दमदार साउंड के साथ भी आते हैं।

Sennheiser CX 120BT-
इनकी कीमत 1,290 रुपये है। यह इन-ईयर वायरलेस इयरफोन हैं जो एक आरामदायक नेकबैंड के साथ आते हैं। यह aptX और SBC कोडेक सपोर्ट और लो लेटेंसी के साथ हाई-क्वालिटी ऑडियो आउटपुट उपलब्ध कराते हैं। इनमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.1 दिया गया है। साथ ही 6 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है। यह 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं। ये बेहद ही कॉम्पैक्ट हैं।

Sony MDR-XB55AP-
ये वायर्ड इयरफोन हैं। इनमें डीप बेस उपलब्ध कराई गई है। साथ ही इन-लाइन माइक दिया गया है। इसमें हैंड्स-फ्री कॉलिंग के लिए प्ले और पॉज कंट्रोल की सुविधा है। इसमें 12 मिमी नियोडिमियम ड्राइवर हैं जो दमदार साउंड उपलब्ध कराते हैं। यह तीन सिलिकॉन ईयरबड्स के साथ आता है जिसे सुविधा के अनुसार बदला जा सकता है। इसे एर्गोनॉमिक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इनकी कीमत 1,999 रुपये है।

JBL C200SI by Harman Earphones- JBL की प्रीमियम साउंड क्वालिटी है और यह आपको दमदार बेस देने के लिए 9mm ड्राइवरों के साथ आते हैं। यह हल्का और आरामदायक है। इसके साथ तीन साइज के ईयरबड्स दिए गए हैं। यह आपको एक सहज कॉलिंग अनुभव देने में मदद करते हैं। इसमें नॉइस-आईसोलेट माइक्रोफोन दिए गए हैं। यह प्रीमियम मैटेलिक फिनिश के साथ आते हैं। इनकी कीमत 799 रुपये है।

boAt Rockerz 330 Pro-
यह ब्लूटूथ वायरलेस ईन-ईयर ईयरफोन्स हैं। यह एक नेकबैंज है। इसमें 60 घंटे का प्लेटाइम दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ v5.2 दिया गया है। साथ ही मैग्नेटिक ईयरबड्स दिए गए हैं। बेस के लिए 10mm ड्राइवर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। यह एक साथ दो डिवाइसेज में कनेक्ट हो जाता है। इनकी कीमत 1,499 रुपये है।

boAt Airdopes 171 Bluetooth Truly Wireless in Ear Earbuds-
यह वायरलैस ईयरबड्स हैं। इसमें 13 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है। इसमें IPX4 वॉयस अस्सिटेंट दिया गया है। साथ ही ड्यूल टोन फिनिश माइक भी दिया गया है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है। इसमें स्टीरियो कॉलिंग फीचर दिया गया है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ v5.2 दिया गया है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks