घर में थिएटर का लुक! 43 इंच का ये सस्ता स्मार्ट टीवी 22,000 रुपये के फ्लैट ऑफ पर पहुंचेगा घर


नई दिल्ली। Flipkart Big Bachat Dhamaal: ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Big Bachat Dhamaal सेल का आयोजन किया गया है। इस सेल के दौरान कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह सेल 1 जुलाई यानी आज से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगी। इश दौरान फ्री डिलीवरी, कम कीमत में प्रोडक्ट और ईजी रिटर्न्स जैसे ऑफर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा धमाल डील्स और कॉम्बो डील्स भी दी जा रही हैं। यहां पर लगभग हर डिवाइस को कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन आज हम आपको एक स्मार्ट टीवी पर मिल रहे ऑफर की जानकारी दे रहे हैं। यह ऑफर iFFALCON के स्मार्ट टीवी पर दिया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं ऑफर।

iFFALCON 108 cm (43 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Android TV की कीमत और ऑफर्स: इसकी कीमत 47,999 रुपये है। इसे 45 फीसद के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 25,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। ये कीमत और भी कम हो सकती है अगर आप Flipkart Axis बैंक का कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो। आपको 5 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको 902 रुपये प्रतिमाह देना होगा। देखा जाए तो यह ऑफर काफी अच्छा है।

क्या है इस स्मार्ट टीवी की खासियत: इस टीवी की स्क्रीन 43 इंच की है। यह अल्ट्रा एचडी (4K) सपोर्ट के साथ आता है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 3840 x 2160 है। इस टीवी में Netflix, Disney+Hotstar, Prime, SonyLiv, AltBalaji, Zee5 और Youtube का सपोर्ट दिया जाएगा। यह एंड्रॉइड पर काम करता है। इसमें गूगल अस्सिटेंट और क्रोमकास्ट इन-बिल्ट है। इसका साउंड आउटपुट 24W है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इस टीवी में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks