दुखद: मशहूर गायक केके का निधन, 53 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गायक केके का निधन हो गया है। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक सिंगर कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। लेकिन कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद वह गिर पड़े। गायक की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

सिंगर के अचानक हुए निधन पर हर कोई स्तब्ध है। देर रात यह खबर सामने आते ही जिसने भी इसे सुना वह हैरान रह गया। केके के निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर के सामने आते ही खेल, मनोरंजन समेत कई जगत की बड़ी हस्तियां उन्हें सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सिंगर के निधन पर दुख जाहिर किया।

गायक केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ है। इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में से एक केके ने अपनी आवाज में कई गाने गाए। 23 अगस्त 1970 को जन्मे केके ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए अपनी आवाज दी है। उनकी मधुर आवाज हर किसी के दिल को छू जाती थी।



Source link

Enable Notifications OK No thanks