Truke ने लॉन्च किए नए बड्स, मिलेगा ऐसा धांसू साउंड कि सुनकर हो जाएंगे दंग


नई दिल्ली। भारत गेमिंग इंडस्ट्री का दूसरा सबसे बड़ा हब है। भारत में 481 मिलियन ऑनलाइन गेमर्स हैं। यही वजह है कि सभी कंपनियों की नजर भारत पर होती है। गेमिंग में रुचि रखने वाले यूजर्स के लिए High-Quality ऑडियो प्रोडक्ट लेकर आया है। ये गेमर्स और म्यूजिक लवर्स के लिए काफी खास बहोने वाले हैं। क्योंकि इसमें हर चीज पर बहुत बारीकी से काम किया गया है।

Truke ने BTG TWS को ब्लैक और व्हाइट वैरिएंट में लॉन्च किया है। कंपनी की तरफ से इनका लॉन्च प्राइस 899 रुपए तय किया गया है और इसका नॉर्मल प्राइस 1299 रुपए होगा। Truke के ये एडवांस बड्स कीमत के लिहाज से भी सबसे बेस्ट हैं। ये भारतीय ऑडियंस को काफी आकर्षित कर सकती हैं। ऐसे में इसकी ज्यादा बिक्री होने के भी चांस हैं। Truke India CEO ने भी इसे लॉन्च करते हुए कीमत पर काफी ध्यान दिया है।

पंकज उपाध्याय ने कहा, ‘बीते कुछ समय में ही Online Gamers की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। हमने इसके लिए बेहतर Opportunity देखी। हम गेमिंग एक्सपीरियंस में काफी सुधार करना चाहते थे। हम लोगों के लिए एक ऐसा प्रोडक्ट लाना चाहते थे, जिससे उन्हें बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस हो। हमारी Born To Game Series (BTG) भारतीय गेमर्स के लिए ही है जो Gaming Focus TWS चाहते थे। इससे साउंड भी उन्हें काफी बेहतर मिलेगा।’

Truke का नया प्रोडक्ट ऐसे लोगों के लिए ही है। कंपनी का कहना है कि उन्होंने युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए इस प्रोडक्ट को लॉन्च किया है। साथ ही Truke ने भारत में 200+ सर्विस सेंटर ओपन कर दिए हैं। जिन्हें सितंबर के अंत तक 500 से ज्यादा कर दिया जाएगा। Truke BTG Alpha यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आता है। इसमें 7RBG लाइटनिंग का ऑप्शन भी मिलता है। इसमें Instant Paring Technology भी मिलती है। इसमें आपको Bluetooth 5.3 Technology भी मिलती है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks